Aditya Roy Kapoor B’day:क्रिकेटर बनने से लेकर एक्टर तक का सफर! आदित्य रॉय कपूर की दिलचस्प बातें

फिल्म 'आशिकी-2' से युवाओं के दिलों पर राज करने वाले आदित्य रॉय कपूर एक समय पर क्रिकेटर बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग भी ली थी।

आदित्य रॉय कपूर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Aditya Roy Kapoor B’day: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी-2’ से युवाओं के दिलों पर राज करने वाले आदित्य रॉय कपूर एक समय पर क्रिकेटर बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग भी ली थी। आदित्य कपूर पर रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड छीनने का आरोप भी लगता है। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ मजेदार बातें जो आप भी नहीं जानते होंगे।

1. आदित्य रॉय कपूर का जन्म 16 नवंबर 1985 को मुंबई में हुआ था। आदित्य मशहूर निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ रॉय कपूर और एक्टर कुणाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन उनकी भाभी हैं।

2. आदित्य रॉय कपूर अपने स्कूली समय के दौरान क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन छठीं कक्षा के बाद उन्होंने क्रिकेट कोचिंग क्लासेज छोड़ दीं।

3. फिल्मों में आने से पहले आदित्य ‘चैनल वी इंडिया’ में वीजे रहे। कुछ समय तक छोटे पर्दे पर काम करने के बाद उन्होंने बड़े पर्दे की ओर रुख किया। वीजे के दौरान उन्हें लगा कि इस काम से वह खुश नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने बड़े परदे का रुख किया।

4. आदित्य रॉय कपूर पर रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड छीनने का आरोप भी लगता है। आदित्य राय कपूर ने धर्मेंद्र की दूसरी बेटी आहना देओल को चार साल तक डेट किया है। आदित्य से पहले आहना रणवीर सिंह को डेट कर रही थीं।

5. आदित्य ने अपनी स्कूली पढ़ाई ‘जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल’, मुंबई से की। उनके सारे भाई भी वहीं से पढ़े। स्कूल में उनकी मां स्कूल के नाटकों का निर्देशन भी करती थीं।

6.  आदित्य ने 2009 में अपना फिल्म डेब्यू विपुल शाह की म्यूजिकल ड्रामा ‘लंदन ड्रीम्स’ में एक छोटे से रोल के साथ किया जिसमें सलमान खान और अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे।

7. एक समय पर आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की अफेयर की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि इस पर दोनों ने कभी कुछ नहीं कहा।

8. आदित्य रॉय कपूर ने सेंट जेवियर्स कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। कपूर ने अपने करियर की शुरूआत वीजे के तौर पर चैनल वी के साथ की थी।

9. आदित्य की मां का नाम सैलोम रॉय कपूर है जिन्होंने मॉडलिंग की, देब बनर्जी के साथ फिल्म तू ही मेरी जिंदगी में भी काम किया। बाद में वे फिल्म कोरियोग्राफर भी बनीं और फिल्म बॉबी के गाने मैं शायर तो नहीं की कोरियोग्राफी के लिए वे जानी जाती हैं।

10. 2013 सुपर हिट फिल्म ‘आशिकी-2’ से अपने आदित्य ने अपने अनोखे अंदाज में बडे पर पर्दे पर रोमांस का जादू चलाया।

11. आदित्य ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत में कहा था कि यह स्कूल के दिनों की बात है। शायद मैं 9वीं क्लास में था। तब मेरा पहला ब्रेकअप हुआ था। ऐसा लगा था जैसे दुनिया का अंत हो गया हो।

Aaradhya Bachchan Birthday: अमिताभ ने इस अंदाज में आराध्या को किया बर्थडे विश, शेयर की तस्वीरें

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें

 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.