आदित्य रॉय कपूर अपनी लेडी लव के साथ लेंगे सात फेरे, जानिए फैशन डिजाइनर दिवा धवन के बारे में 7 अनसुनी बातें

कलंक फेम स्टार आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के बारे में एक खबर सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि आदित्य रॉय कपूर आने वाले साल में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिवा धवन (Diva Dhawan) से शादी कर सकते हैं।

आदित्य रॉय कपूर की कथित गर्लफ्रेंड दिवा धवन (फोटो-इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड में यूं तो रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं लेकिन कुछ स्टार ऐसे भी होते हैं जो चोरी-चुपके अपने रिलेशनशिप को शादी के अंजाम तक ले जाते हैं। जी हां, हम बात कर रहे है बॉलीवुड के एक ऐसे ही चमकते सितारें की, जो हैं टैलेंटड हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur)। इन दिनों बॉलीवुड के गलियारे में आदित्य की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। कहा तो ये भी जा रहा है कि हमेशा सीधे-साधे दिखने वाले आदित्य रॉय कपूर ने इसी साल अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिवा धवन (Diva Dhawan) से सगाई कर ली है और आने वाले साल में ये कपल शादी के बंधन में बंध सकता है।

आदित्य रॉय कपूर का मिजाज थोड़ा सेक्रेटिव है उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा लाइमलाइट में लाना पसंद नहीं है। पिछले साल ‘कॉफी विद करण’ (Koffee with Karan) में जब फिल्ममेकर करण जौहर ने जब आदित्य से दिवा धवन के साथ रिश्ते को लेकर बात की गई तो उन्होंने दिवा को केवल एक अच्छा दोस्त बताते हुए बात को आगे टाल दिया था। लेकिन मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने सगाई कर ली है और अगले साल दोनों शादी कर सकते हैं।

वहीं जब से आदित्य रॉय कपूर के फैंस को उनकी शादी की खबर का पता चला है वो फुले नहीं समा रहे। वहीं कुछ उनकी फीमेल फैंस इस खबर के आने के बाद थोड़ा दुखी हैं। लेकिन इन सब बातों में जिसने हमारा ध्यान खींचा वो ये कि आखिरकार दिवा धवन हैं कौन? जिससे बॉलीवुड के डैशिंग स्टार आदित्य करने जा रहे हैं शादी….

सबसे पहले आप दिवा धवन की फोटोस देखिए…

दीवा धवन का जन्म 19 जनवरी साल 1990 में न्यू यॉर्क में हुआ था। उनके पैरंट्स इंडियन हैं। अपना करियर शुरू करने से पहले उन्होंने फैशन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से ग्रैजुएशन किया है। फिर उसके बाद वो अपने माता-पिता के साथ भारत लौट आईं।

महज 14 साल की उम्र से ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में अपने हाथ आजमाने शुरू कर दिए थे। वह तभी से कई बड़े डिजायनर्स की नजरों में आ गईं। अब तक वह मनीष मल्होत्रा, तरुण तहिलियानी जैसे बड़े डिजायनर्स के लिए रैंपवॉक कर चुकी हैं।

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन भी दिवा धवन की अच्छी दोस्त हैं।

मॉडलिंग में ही नहीं बल्कि एक्टिंग के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है आदित्य की दिवा। कोल्ड ड्रिंक ब्रांड थम्पसप में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ भी नजर आ चुकी है।

दिवा धवन का एक यूट्यूब चैनल भी है जिसमें वो हमेशा अपने फैंस के साथ अपन फिटनेस रूटीन शेयर करती रहती हैं।

दिवा VRTT विंटेज की सह-संस्थापक भी है जो लक्जरी वस्तुओं को खरीदने और बेचने में मदद करती है।

ये भी पढ़ें: मलंग के लिए आदित्य रॉय कपूर कर रहे जमकर तैयारी, वजन घटाने के बाद अब करेंगे ये काम

जब कलंक के फ्लॉप होने और आदित्य रॉय कपूर के साथ पहली बार काम करने पर बोली आलिया…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।