गर्लफ्रेंड दीवा धवन से बहुत जल्द सगाई करने वाले हैं आदित्य रॉय कपूर, इस दिन कर सकते हैं मॉडल से शादी

एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और मॉडल दीवा धवन (Diva Dhawan) आने वाले कुछ महीने में सगाई और अगले साल यानी 2020 में एक हाई-प्रोफाइल शादी कर सकते हैं। दोनों पिछले एक साल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
गर्लफ्रेंड दीवा धवन से बहुत जल्द सगाई करने वाले हैं आदित्य रॉय कपूर, इस दिन कर सकते हैं मॉडल से शादी
आदित्य रॉय कपूर और दीवा धवन। (फोटोः इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur Affair) और पॉपुलर मॉडल दीवा धवन की डेटिंग की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन एक्टर और मॉडल ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की। हालांकि अब खबर आ रही हैं कि दोनों का रिलेशनशिप काफी स्ट्रांग है और वह इससे आगे बढ़ने जा रहे हैं। जी हां! अगले कुछ महीने में दोनों सगाई कर सकते हैं।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य रॉय कपूर और दीवा धवन (Diva Dhawan) आने वाले कुछ महीने में सगाई और अगले साल यानी 2020 में एक हाई-प्रोफाइल शादी करेंगे। हालांकि आदित्य रॉय कपूर और दीवा धवन की ओर से अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। पिछले एक साल से खबरें आर रही है कि दीवा धवन और आदित्य एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

आदित्य रॉय कपूर ने बताया था अच्छी दोस्त

आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur Films) अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में मीडिया या लोगों के सामने ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं। करण जौहर के चैट शो कोफी विद करण में भी आदित्य रॉय कपूर ने दीवा धवन के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर कहा था कि वो सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त हैं।

दीवा धवन ने 14 साल की उम्र से शुरू की मॉडलिंग

आपको बता दें कि दीवा धवन (Model Diva Dhawan) दुनिया की जानी-पहचानी मॉडल हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क में 14 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दिया। दीवा धवन देश के बड़े कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, तरुण तहिलियानी, वीवी वलाया और मनीष अरोड़ा के साथ काम कर चुकी हैं।

मलंग में  दिशा पटानी के साथ दिखेंग आदित्य रॉय कपूर

वहीं, आदित्य रॉय कपूर फिल्म मलंग (Malang Movie)  की शूटिंग में दिशा पटानी के साथ बिजी हैं। इस रोमेंटिक थ्रिलर को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी अहम किरदार में हैं और फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

मलंग के लिए आदित्य रॉय कपूर कर रहे जमकर तैयारी, वजन घटाने के बाद अब करेंगे ये काम

यहां देखिए,  क्या बोले आदित्य रॉय कपूर…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply