अर्जुन कपूर के बाद फिल्म पानीपत के लिए गंजे होंगे संजय दत्त! निभाएंगे ये दमदार रोल

कभी किसी रोल में एक्टर से लंबे बाल और दाढ़ी रखने की मांग की जाती है...

एक कलाकार के काम का एक हिस्सा रोल की मांग के अनुसार अपने आप को बदलना होता है। कभी-कभी, किसी एक्टर को वजन कम करना पड़ता है तो किसी को बढ़ाना पड़ता है। किसी रोल में एक्टर से लंबे बाल और दाढ़ी रखने की मांग की जाती है तो कभी कुछ। ऐसा ही कुछ आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत के लिए भी हुआ है। फिल्म के लिए सबसे पहले अर्जुन कपूर को पानीपत के लिए आधे से ज्यादा गंजा होना पड़ा था क्योंकि उनके कैरेक्टर में इसी चीज की मांग थी। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर संजय दत्त को भी इस फिल्म के लिए गंजा होना पड़ सकता है।

संजय दत्त आशुतोष गोवारिकर की आने वाली फिल्म पानीपत में अहमद शाह अब्दली की भूमिका निभा रहे हैं। इसके लिए संजय दत्त को गंजा दिखाना पड़ सकता है। डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार, संजय दत्त फिल्म में कैरेक्टर के लिए अपने सिर गंजा कर सकते हैं। यह पहली बार नहीं है कि संजू बाबा ने अपना सिर गंजा किया हो। इससे पहले वो अग्निपथ में भी गंजे दिखाई दिए थे।

वहीं, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर किसी न किसी वजह से इन दिनों सुर्खियां बने हुए हैं। कभी अपने अफेयर को लेकर तो कभी अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर। इस बार वो अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। अर्जुन कपूर ने हाल ही में मीडिया के सामने अपना चेहरा  मास्क से छिपाया हुआ था। इसको लेकर  कहा जा रहा था कि  अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म पानीपत के लिए अपने लुक को छुपा रहे थे। लेकिन अर्जुन कपूर का ये मुंह छुपाने वाला तरीका काम नहीं आया था और उनका नया लुक में कैमरे में कैद हो गए था अर्जुन कपूर ने मूंछे रखी हुई थी वो इस लुक में काफी अलग नजर आ रहे  थे।अर्जुन कपूर उस समय मलाइका अरोड़ा से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें कैमरे में कैद कर लिया गया।

यहां देखिए संजय दत्त से जुड़ा हुआ वीडियो…

देखिए संजय दत्त से जुड़ी तस्वीरें…

अपनी पत्नी के साथ संजय दत्त…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।