मुंबई में आज होगा ईशा अंबानी-आनंद पीरामल का वेडिंग रिसेप्शन, इन खास लोगों को भेजा गया है न्योता

ईशा और आनंद की शादी के बाद आज उनका पहला रिसेप्शन है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपनी लाडो का रिसेप्शन मुंबई के जियो गार्डन में रखा है। ईशा ने अपनी शादी में अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे।

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपनी लाडो का रिसेप्शन मुंबई के जियो गार्डन में रखा है।

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी (isha ambani)  की शादी हो गई है। ईशा और आनंद (Anand piramal) की शादी के बाद आज उनका पहला रिसेप्शन है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपनी लाडो का रिसेप्शन मुंबई के जियो गार्डन में रखा है। ईशा ने अपनी शादी में अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे।

ईशा की शादी भारत की सबसे मंहगी शादी में नम्बर वन पर है। मुकेश अंबानी ने ईशा के संगीत में दुनिया की सबसे मंहगी सिंगर बियोंसे को बुलाया था। इसी के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि ईशा के रिसेप्शन में संगीत से माहौल में चार चांद लगने वाला है। ईशा और आंनद के शादी के बाद का ये पहला कार्यक्रम है। ईशा की शादी में देश-विदेश के तमाम हस्तियों ने शिरकत की थी। इसमें बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं समेत कई बड़े बिजनेश मैन इस शादी का हिस्सा बने थे।

ईशा की शादी उनके घर एंटीलिया (Antilia) में हुई थी। एंटीलिया भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे महंगा घर है। ईशा की शादी के लिए इस महलनुमा विला को दुल्हन की तरह सजाया गया था। मेन गेट पर बड़े पंडाल लगाए गए थे। रेड एंड व्हाइट कलर की थीम पर घर के गेट को खूबसूरत लाल रंग के फूलों से सजाया गया था। रेड फ्लावर के साथ-साथ गेट की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसमें गोल्डन कलर की रैपिंग की गई थी। घर के मुख्य गेट पर सफेद रंग की खूबसूरत झालरों को किसी दुल्हन के घूंघट की तरह लटकाया गया था।

बताते चलें कि ईशा अंबानी और आंनद पीरामल को आशीर्वाद देने हिलेरी क्लिंटन आईं थी। इस दौरान प्रणब मुखर्जी, राजनाथ सिंह, ममता बनर्जी और तमाम राजनेता शामिल हुए। वहीं बॉलीवुड सितारों में अमिताभ बच्चन समेत प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान, रजनीकांत जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

देखिए ईशा की शादी का ये वीडियो…

देखिए  ईशा और आंनद की शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।