भारत को छोड़ प्रियंका चोपड़ा ने किया इस फिल्म को साइन, सलमान नहीं अब इस एक्टर संग करेंगी रोमांस

सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़कर इस एक्टर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने की फिल्म साइन

सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़कर इस एक्टर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने की फिल्म साइन

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में काम करने से इनकार कर दिया है। जबकि खबरें ऐसी आ रही हैं कि प्रियंका अपने अमेरिकन बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी का प्लान बना रही हैं जिसके चलते उन्होंने फिल्म भारत से बैकआउट कर लिया है। लेकिन अब एक नई खबर ने इस मामले को और ज्यादा कन्फ्यूजिंग बना दिया है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने फरहान अख्तर स्टारर फिल्म The Sky Is Pink साइन कर ली है और वह इसकी शूटिंग 8 अगस्त से शुरू करने जा रही हैं। जी हां, बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा के साथ सोनाली बोस की अगली फिल्म ‘ द स्काई इज पिंक ’ में पर्दे पर साथ दिखेंगे। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया है- प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की इस फिल्म का नाम ‘द स्काई इज पिंक’ है। इस फिल्म की शूटिंग 8 अगस्त से मुंबई में शुरू हो रही है। अगर प्रियंका की शादी की तैयारियां शुरू कर रही होतीं तो इस बारे में जानकारी देती।

इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘पहले प्रियंका चोपड़ा ‘भारत’ फिल्म की शूटिंग अगस्त के दूसरे हफ्ते से शुरू करने वाली थी। तय यह हुआ था कि दोनों फिल्मों की शूटिंग प्रियंका एक साथ करेंगी लेकिन अब वह केवल हमारी फिल्म के लिए शूट करेंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद प्रियंका के इस फैसले को ‘भारत’ के प्रोड्यूसर ने अनप्रोफेशनल रवैया बताया है। वैसे फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा इससे पहले एक साथ जोया अख्तर की 2015 में आयी फिल्म ‘‘ दिल धड़कने दो ’’ में दिखे थे। ‘‘दिल धड़कने दो ’’ से पहले प्रियंका फरहान के साथ ‘‘ डॉन ’’ और ‘‘ डॉन 2’’ में साथ काम कर चुकी हैं। हालांकि उन फिल्‍मों में फरहान अख्‍तर प्रोड्यूसर थे और प्रियंका चोपड़ा उस फिल्‍म में एक्‍ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं।

‘द स्काई इज पिंक’ एक 13 साल की उम्र में पुलमोनरी फाइब्रोसिस से डाइगनोटिक एक युवा लड़की, ऐशा चौधरी की रीयल लाईफ स्टोरी बताती है, जो आमतौर पर immune deficiency disorder के रूप में जानी जाती है। उसके ईलाज के बाद, वो कैसे एक प्रेरक वक्ता बनकर कई सारे वाक्य करती है जिनमें टेडेक्स और आईएनके सम्मेलन शामिल है। वो माई लिटिल एपिफेन्स नामक एक किताब भी लिखती है। खैर, अब प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म क्यों छोड़ी यह तो बीएस आनेवाला वक्त नहीं बता सकता है।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

View Comments (2)

  • YEH SAHI HUA PIRYANKA KI BHARAT MEIN KOI JAROORAT NAHI.. SALMAN KATRINA KI JODI BAHOT ACHCHA LAGTA HAI... 👌👌👌💞💞💞