दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह करेंगे श्रीलंका में सगाई, यह है तारीख ?

विरूष्का के बाद रणवीर और दीपिका पादुकोण करेंगे श्रीलंका में सगाई ?

विराट और अनुष्का के शादी के बाद मानों बॉलीवुड सितारों अपनी शादी का भी मन बना लिया है। ऐसा हम इसीलिए कह रहे है क्योंकि, अनुष्का विराट की शादी के बाद अब बी टाउन कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। चर्चा है कि इस शुक्रवार दीपिका के बर्थडे पर रणवीर-दीपिका सगाई कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने नए साल का जश्न श्रीलंका में मनाया था। अब खबर है कि दीपिका अपना बर्थडे भी वहीं मनाने के मूड में हैं। बता दें कि 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण का 32वां जन्मदिन है। चर्चा है कि इस मौके पर दोनों सगाई कर सकते हैं। रणवीर और दीपिका अपने इस लव रिलेशनशिप को एक स्टेप आगे लेकर जाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

कहा गया कि रणवीर एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए श्रीलंका गए हुए थे। वहीं दीपिका भी नए साल के मौके पर रणवीर का साथ देने श्रीलंका पहुंची। यहां इन्होंने एक साथ मिलकर टाइम स्पेंड किया। बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका के पेरेंट्स ने भी एक दूसरे से मुलाकात की। इसके अलावा, वैसे तो इस बॉलीवुड कपल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किए जा रहे सवालों पर चुप्पी साध रखी है लेकिन अब ये दोनों एक दूसरे से खुलकर इवेंट्स और पार्टीज में मीडिया के सामने आने से भी नहीं कतराते हैं। अब अगर वाकई दीपिका ने अपने जन्मदिन के दिन रणवीर से सगाई कर ली तो बेशक ये फैंस के लिए शॉकिंग सरप्राइज से कम नहीं होगा।

हालांकि, इस बात की दोनों में से किसी ने भी पुष्टी नहीं की है। लंबे समय तक दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन हाल ही में दीपिका ने कुबूल किया था कि रणवीर उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं। बता दे कि, रणवीर और दीपिका ने फिल्म बॉम्बे टॉकीज, बाजीराव मस्तानी और रामलीला में एक साथ काम किया है। जबकि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में भी यह दोनों साथ नजर आएंगे।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.