अभिषेक और ऐश्वर्या की फिर से होगी वापसी, 8 साल बाद इस फिल्म में एक साथ आएंगे नजर

ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन आएंगे एक साथ नजर, गुलाम जामुन से करेगी वापसी

ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन आएंगे एक साथ नजर, गुलाम जामुन से करेगी वापसी

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन काफी सालों से एक साथ एक फिल्म में नजर नहीं आए। दोनों आखिरी बार साल 2010 में फिल्म ‘रावण’ में साथ नजर आए थे। जबकि, अभिषेक और ऐश्वर्या फंस के लिए खुशखबरी है। वह जल्दी ही अनुराग कश्यप की इस फिल्म का नाम ‘गुलाब जामुन’ होगा। यह उनके प्रोडक्शन की फिल्म होगी जबकि सर्वेश मेवारा इसे डायरेक्ट करेंगे। बीच में ऐसी भी चर्चा थी कि अभिषेक-ऐश्वर्या ने इस प्रोजेक्ट को मना कर दिया है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है।

अभिषेक और ऐश्वर्या की फिर से होगी वापसी, 8 साल बाद इस फिल्म में एक साथ आएंगे नजर

अभिषेक बच्चन फिलहाल अनुराग कश्यप की ही फिल्म ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ विक्की कौशल और तापसी पन्नू होंगे। यह फिल्म बड़े परदे पर इसी साल 21 सितंबर को रिलीज होगी। अभिषेक लंबे समय बाद बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं। हालांकि अभी इस बारे में इन दोनों की तरफ से या फिल्म के निर्माता की तरफ से कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। फैटम फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा। इससे पहले अभिषेक और ऐश्वर्या ने साथ में ‘कुछ ना कहो’, ‘गुरु’ और ‘रावण’ की थी |

ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन आएंगे एक साथ नजर, गुलाम जामुन से करेगी वापसी

बता दें कि इसी साल अप्रैल में दोनों की शादी को 10 साल हो गए हैं। लेकिन आज भी दोनों के बीच की वो क्यूट बॉन्डिंग बरकरार है। दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं। दोनों की प्यारी बेटी आराध्या है जो अब बड़ी हो रही हैं। दोनों ही आराध्या को काफी प्यार करते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लंबे समय से दोनों के फैंस एक दूसरे को साथ में परदे पर देखना चाहते थे अब जाकर ऐसा हकीकत में होने जा रहा है।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.