Cannes 2019: ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स में फिर दिखा ग्लैमरस अंदाज, डेनिम लुक से जीता लोगों का दिल

कान्स फिल्म फेस्टिवल में (Cannes 2019) में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का एक और लुक सामने आया है। इस बार वो अपने डेनिम लुक से लोगों का दिल जीतती नजर आ रही हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर (फोटो:इंस्टाग्राम)

कान्स फिल्म फेस्टिवल में (Cannes 2019) में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के अब तक कई लुक देखने मिल चुके हैं। अब इस एक्ट्रेस का एक और स्टाइलिश लुक सामने आया है। डिजाइनर फॉल्गुनी एंड शेन पिकॉक के आउटफिट में उनके स्टनिंग लुक की जितनी तारीफ की जाए कम है।

इस लुक में वो हाई वेस्ट डेनिम और व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं। इसे उन्होंने लॉन्ग डेनिम श्रग से पेयर किया है जिससे उन्हें काफी ट्रेंडी लुक मिल रहा है। वहीं, उन्होंने रेड लिपस्टिक, खुले बाल, मिशो डिजाइन ब्रैंड की ज्वेलरी, रेड हील्स और अरमानी के सनग्लासेज से अपने लुक को और भी फैशनेबल बना दिया।

ऐश्वर्या राय को (Aishwarya Rai Look) स्टाइल करने का क्रेडिट जाता है आस्था शर्मा को। ऐश्वर्या राय का लुक किसी डे आउट पार्टी या दोस्तों के साथ हैंगआउट के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है। इसके साथ अगर ये एक्ट्रेस वाइन या हॉट पिंक लिप कलर चुनती, तो इस लुक के साथ ज्यादा जंचता।

वहीं, बात करें अगर हेयरस्टाइल की तो ऐश्वर्या राय अगर कर्ल्स के साथ पोनीटेल बनाती, तो उनके लुक की खूबसूरती और उभर कर सामने आती। इस एक्ट्रेस को सेंटर पार्टिंग हेयरस्टाइल से कुछ अलग ट्राय करना चाहिए था। गौरतलब हो कि इस बार ये एक्ट्रेस कान्स 2019 में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ शिरकत की हैं।

पहले दिन रेड कार्पेट पर ये दीवा फिश-कट डुअल टोन गाउन में नजर आईं थी। इसके साथ उन्होंने साइड पार्टिंग हेयरस्टाइल चुना था। वहीं, दूसरे दिन ये व्हाइट गाउन में दिखीं। इस लुक को उन्होंने स्मोकी आईज और जूड़े के साथ कम्प्लीट किया था। आपको एक्ट्रेस का ये नया लुक कैसा लगा कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

जानिए क्यों ऐश्वर्या राय की तस्वीर पर क्यों लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं…

वीडियो में देखिए कान्स में ऐश्वर्या राय का अब तक कितना लुक बदल चुका है…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।