Cannes 2019: कान्स 2019 में इन डिजाइनर ड्रेस में कहर ढाएंगी दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर

'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019' (Cannes Film Festival 2019) में बॉलीवुड अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर इन डिजाइन ड्रेसेज़ में परियों को भी मात देंगी।

'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019' 14 मई से 25 मई तक चलेगा। (फोटो- इंस्टाग्राम, ट्विटर)

‘मेट गाला 2019’ (Met Gala 2019) के बाद अब ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ (Cannes Film Festival 2019) की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार यह फेस्टिवल 14 मई से 25 मई तक चलेगा। ‘कान्स’ में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Cannes 2019), ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर खास तैयारियां कर रही हैं।

‘कान्स 2019’ (Cannes 2019) में इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan Cannes 2019) आशी स्टूडियो क्रिएशन द्वारा तैयार की गई ड्रेस पहनेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, ऐश्वर्या का इस बार का लुक पिछले साल दीपिका पादुकोण के कान्स लुक से प्रेरित होगा।

खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण ‘कान्स 2019’ (Deepika Padukone Cannes 2019) में मशहूर डिजाइनर पीटर डुंडास के कस्टमाइज्ड आउटफिट को पहनेंगी। दीपिका इवेंट में 16 मई को शिरकत करेंगी।

सोनम कपूर हर साल ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में शिरकत करती हैं। बताया जा रहा है कि सोनम कपूर ‘कान्स 2019’ (Sonam Kapoor Ahuja Cannes 2019) में अपने फेवरिट ब्रांड ‘रैल्फ एंड रूसो’ के डिजाइनर आउटफिट को पहनेंगी।

पिछले साल भी सोनम कपूर ने इसी ब्रांड के डिजाइन किए आउटफिट को ‘कान्स’ में पहना था। दीपिका पादुकोण ने ‘आशी स्टूडियो’ के डिजाइन किए पिंक गाउन को पहना था, वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने दुबई बेस्ड डिजाइनर माइकल किन्सो द्वारा डिजाइन किए मल्टीकलर गाउन को पहना था। इस बार भी इन तीनों अभिनेत्रियों के लुक्स पर हर किसी की नजरें होंगी। हाल ही में ‘मेट गाला 2019’ में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Met Gala 2019) के बार्बी लुक को काफी पसंद किया गया था।

क्या आपने देखा दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा का देसी ‘मेट गाला’ मूमेंट?

सेलेब्स के लुक का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।