Ajay Devgn की बेटी Nysa Devgan ने लंदन में दिखाया ग्लैमरस लुक, Kanika Kapoor की रिसेप्शन पार्टी में आईं नजर

अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजल (Kajol) की 19 साल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) फ़िल्मी परदे से भले ही दूर हो लेकिन इसके बावजूद भी वह सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। न्यासा का हर लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस बीच न्यासा के कुछ लेटेस्ट बोल्ड लुक वाले फोटोज सामने आए हैं।

न्यासा देवगन (फोटो: इंस्टाग्राम)

Nysa Devgan Party Pictures Viral: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजल (Kajol) की 19 साल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) फ़िल्मी परदे से भले ही दूर हो लेकिन इसके बावजूद भी वह सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। न्यासा का हर लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस बीच न्यासा के कुछ लेटेस्ट बोल्ड लुक वाले फोटोज सामने आए हैं।

न्यासा देवगन अक्सर अपने फैशन स्टाइल से पार्टी में चार चांद लगा देती हैं। हर तरफ उन्हीं के चर्चे होने लगते हैं। न्यासा की गिनती पॉपूलर स्टार किड्स में होती है। इस बार न्यासा अपने दोस्तों के साथ स्पॉट हुईं। जहां वो अपने दोस्तों संग पार्टी करती दिख रही हैं।

 

न्यासा देवगन पार्टी में बेहद बोल्ड लुक में पहुंचीं। इस दौरान न्यासा इतनी ज्यादा डीपनेक ड्रेस पहने हुई थी लोगों की नजरें उनके गले पर जाकर अटक गईं। दरअसल ये तस्वीरें हैं हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के रिसेप्शन में जिसमें न्यासा देवगन भी अपने दोस्तों वेदांत महाजन और ओरहान के साथ शामिल हुईं।

लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूज़ियम में आयोजित इस पार्टी में न्यासा ने एक परफेक्ट बॉडी हगिंग पिंक ड्रेस पहनी थी और बेहद कमाल की लग रही थीं। न्यासा की ये ड्रेस काफी टाइट और काफी सिंपल है लेकिन उनका अंदाज हर किसी को बेहद भा रहा है।

एक तस्वीर में ओरहान और गुरु रंधावा हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में न्यासा, वेदांत और कनिका हैं। ओरहान ने तस्वीरों को कैप्शन के साथ शेयर किया है, जिसमें लिखा है, “मैं आपके साथ अपना समय बर्बाद करने के लिए एक या दो बार घूमूंगा।”

Karan Mehra ने अपनी बीवी Nisha Rawal पर लगाया आरोप, कहा- मेरे ही घर में गैर मर्द के साथ…

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.