रणबीर कपूर और अजय देवगन की बनी जोड़ी, 8 साल बाद साथ लौटेंगे परदे पर

राजनीती के बाद दोबारा साथ नज़र आयेंगे रणबीर कपूर और अजय देवगन

राजनीती के बाद दोबारा साथ नज़र आयेंगे रणबीर कपूर और अजय देवगन

अजय देवगन और रनबीर कपूर जल्द ही बड़े परदे पर दोबारा साथ में नज़र आने वाले हैं| उनकी जोड़ी पूरे आठ साल बाद बड़े परदे पर दिखेगी| जल्द ही दोनों एक एक्शन फिल्म में नज़र आने वाले हैं| इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन करने वाले हैं वहीँ यह फिल्म टी सीरीज के बैनर तले बनने जा रही है|

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है कि अजय देवगन और रणबीर कपूर एक ही फिल्म का हिस्सा होंगे बल्कि इससे पहले ये दोनों बॉलीवुड सितारे प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति’ में साथ काम कर चुके है| ये फिल्म 8 साल पहले आई थी| ऐसे में फैंस को एक साथ दो फेवरेट सितारों को देखने का मौका मिलेगा| जल्द से जल्द इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी|

वहीँ फिल्म की बात करें तो जल्द ही रणबीर कपूर संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म संजू में मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आने वाले हैं| राजकुमार हिरानी की ‘संजू’ अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित है जिसमे अभिनेता की ज़िंदगी से जुड़े विभिन्न पहलुओं को दिखाया जाएगा। फ़िल्म में संजय के जवानी के दिनों से ले कर मौजूदा दिन तक की कहानी को दर्शाया जाएगा।

टीज़र में संजय दत्त के जीवन के उपयुक्त चित्रण के लिए अत्यधिक सराहना प्राप्त हो रही है। इतना ही नहीं, फ़िल्म में संजय दत्त के जीवन से जुड़े हर पहलू को बखूबी निभाने के लिए रणबीर कपूर पर प्रशंसा की बौछार की जा रही है।

वर्ष की सबसे अनुमानित फिल्मों में से एक, ‘संजू’ का टीज़र रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है जो न सिर्फ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है बल्कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी प्रशंसक टीज़र की खूब सरहाना करते हुए नज़र आ रहे है।राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित यह बायोपिक रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से लैस है।फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत , यह बायोपिक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है। वही विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।

वहीँ अजय देवगन को पिछली बार फिल्म रेड में देखा गया था| इस फिल्म में उनके साथ इलियाना डिक्रुज़ नज़र आई थी| यह फिल्म इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एक अधिकारी पर आधारित था|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।