दिन में १00 सिगरेट फूकते अजय देवगन, इन एक्ट्रेसेस से जुड़ा नाम

काजल के अलावा अजय देवगन का जुड़ा इन एक्ट्रेसेस से जुड़ा नाम

काजल के अलावा अजय देवगन का जुड़ा इन एक्ट्रेसेस से जुड़ा नाम

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन आज अपना ४९ वां जन्मदिन मना रहे है। 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में जन्में अजय का अब तक का फिल्मी सफर काफी शानदार रहा है। एक्शन हीरो के तौर पर पहचाने जाने वाले अजय ने कॉमेडी में भी अपना हुनर दिखाया है। आज उनके बर्थडे के स्पेशल मौके पर पढ़ें उनके बारे में ये दिलचस्प बातें

 

 

अजय ने फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने 1985 की फिल्म ‘प्यारी बहना’ में मिथुन चक्रवर्ती के बचपन का किरदार निभाया था। अजय को ‘मास्टर छोटू’ के नाम से बिल भेजा गया था। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अजय देवगन ने मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म में उनके बचपन का किरदार निभाया था। फिल्म प्यारी बहना में अजय ने ‘मास्टर छोटू’ का किरदार निभाया था।

 

 

अजय देवगन अब तक बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। अजय ने इस दौरान कई हिट फिल्में दीं। दिल्ली में जन्म अजय मूल रूप से पंजाब से आते हैं। उनके पिता का नाम वीरू देवगन इंडस्ट्री में जाने माने स्टंटमैन थे। वहीं अजय की मां वीणा देवगन ने उस वक्त कई फिल्मों का निर्माण किया था। अजय ने अपनी पढा़ई मुंबई के कॉलेज मीठी बाई से पूरी की।

 

 

अजय देवगन ने फिल्म ‘जिगर’, ‘दिलवाले’, ‘सुहाग’, ‘जख्म’, सिंघम, गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स जैसी कई हिट फिल्में कीं। अजय को साल 2016 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। बता दे कि, अभिनेता अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है। उन्होंने अपनी मां के कहने पर उन्होंने अपना नाम ‘अजय’ रख लिया था। अजय देवगन को उनके करीबी और घर के लोग ‘राजू’ के नाम से बुलाते हैं, उनका निक नेम ‘राजू’ है।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बोले थे। बता दे कि, अजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें एक दिन में 100 सिगरेट फूंकने की आदत थी। जी हां, लेकिन उन्होंने अपनी इस आदत पर कंट्रोल किया।

 

 

 

अजय का रवीना टंडन और और करिश्मा कपूर जैसी ऐक्‍ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा। कहा तो यह भी जाता रहा कि अजय ने करिश्मा के लिए रवीना को छोड़ द‍िया। हालांकि, बाद में एक इंटरव्‍यू में अपने अफेयर की बातों को खारिज कर दिया।

 

 

फिल्म इंडस्ट्री में अजय के कम ही दोस्‍त हैं क्‍योंकि वह बेहद शांत स्‍वभाव के हैं। वह संजय दत्त और सलमान खान को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। यह बात कम ही लोग जानते होंगे कि अजय पहले ऐसे स्टार हैं जिन्होंने 6 सीटर प्राइवेट प्‍लेन का चलन शुरू किया था।

 

 

 

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.