अजय देवगन बर्थडे: ‘फूल और कांटे’ नहीं बल्कि मिथुन चक्रवर्ती की इस फिल्म से एक्टर ने की थी बॉलीवुड में एंट्री

दरअसल बॉलीवुड के सिंघम स्टार ने फिल्म प्यारी बहन में मिथुन चक्रवर्ती के बचपन का रोल निभाया था।  फिल्म में उन्हें मास्टर छोटू का नाम दिया गया था। इस तरह से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अजय देवगन ने बॉलीवुड में एंट्री की थी।

मिथुन चक्रवती की फिल्म में नजर आ चुके हैं अजय देवगन ( फोटो साभार- वायरल)

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन का आज जन्मदिन है। आज ही के दिन अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में हुआ था। दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रह चुकें अजय देवगन बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर में से एक आते हैं। जिन्होंने अपनी एक्टिंग की  प्रतिभा को सबके सामने अलग-अलग अंदाज में पेश किया है। वैसे तो आप में से ज्यादातर लोग ये जानते ही होंगे की अजय देवगन ने अपने फिल्म करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अजय देवगन किस फिल्म में एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बचपन का रोल निभा चुके हैं।

दरअसल बॉलीवुड के सिंघम स्टार ने फिल्म प्यारी बहन में मिथुन चक्रवर्ती के बचपन का रोल निभाया था।  फिल्म में उन्हें मास्टर छोटू का नाम दिया गया था। इस  फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे, विनोद मेहरा, तन्वी आजमी और शक्ति कपूर भी थे। साथ ही यह फिल्म तमिल फिल्म मुल्लुम मलारुम की रीमेक थी।  इस तरह से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अजय देवगन ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। बाद में अजय और मिथुन ने जंग और गोलमाल 3 जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया था, जिसमें दोनों की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आईं।

वैसे अजय देवगन बॉलीवुड के वो स्टार है जो कि हर रोल में बराबर से फिट बैठते हैं। चाहें वो एक्शन सीन हो या फिर रोमांटिक सीन। वैसे क्या आपको पता है कि अजय देवगन का असली नाम क्या है? दरअसल ‘विशाल वीरू देवगन’ अजय देवगन का असली नाम है। अपनी मां के कहने पर उन्होंने अपना नाम बदलकर अजय रखा था। वहीं, उनके करीबी लोग उन्हें राजू कहकर बुलाते हैं। अजय देवगन फेमस एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे हैं। कहीं न कहीं यहीं वजह है कि अजय देवगन हर मुश्किल से मुश्किल एक्शन आसानी से कर लेते हैं। वैसे आप भी यदि अजय देवगन को बर्थडे विश करना चाहते हैं तो हमारे कमेंट बॉक्स पर अपना कमेंट कर सकते हैं।

यहां देखिए अजय देवगन से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।