खत्म होगी बॉलीवुड की सबसे बड़ी दुश्मनी, एक साथ नजर आएंगे करण जौहर और अजय देवगन

करण जौहर और अजय देवगन काफी वक्त से एक दूसरे से बात नहीं कर रहे थे...

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में इस बार कुछ बड़ा होने जा रहा है। करण जौहर के शो में एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल नजर आने वाले हैं। ऐसा पहली बार होगा जब करण जौहर और अजय देवगन स्क्रीन पर एक साथ दिखाई देंगे। करण जौहर और अजय देवगन काफी वक्त से एक दूसरे से बात नहीं कर रहे थे लेकिन अब दोनों ने पूरानी बातों को भुलकर एक साथ आने का फैसला किया है।

दो साल पहले एक साथ बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की शिवाय और करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज हुई थी। उस दौरान दोनों के बीच की तनातनी खुलकर सबके सामने आई थी। इतना ही नहीं इस दौरान कमाल आर खान की निर्माता कुमार मंगत से की गई फोन रिकार्डिंग भी लीक हो गई थी जिसमें वो अजय की फिल्म का मार्किट खराब करने के लिए करण की तरफ से 25 लाख रूपये दिये जाने की बात कर रहे थे। इसके बाद से काजोल ने भी करण से बात करना बंद कर दी थी। इसके बारे में करण जौहार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में भी जिक्र किया था। लेकिन वक्त के साथ – साथ दोनों के रिश्तों में सुधार आने लगा और कुछ – कुछ होता है फिल्म के 20 साल पूरा हो जाने के बाद दोनों एक साथ नजर आएं।

देखें करण जौहर की तस्वीर…

वहीं ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थी कि शायद इस शो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी एक साथ नजर आएं हालाँकि अब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा ही कि करीना कपूर खान इस शो में प्रियंका चोपड़ा के साथ होंगी|

बताते चलें कि एक समय करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा अच्छे दोस्त नहीं थे| हालाँकि करीना कपूर खान ने कई मौकों पर प्रियंका की तारीफ की है ऐसे में लगता है कि दोनों के बीच सबकुछ सही है| क्या आप दोनों को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं? नीचे कमेंट्स में बताइये|

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।