एजाज खान की पत्नी एंड्रिया ने रोते हुए लगाई मदद की गुहार, कहा- लोग उन्हें फंसा रहे हैं, देखिए वीडियो

एजाज खान (Ajaz Khan TikTok Video) की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी एंड्रिया (Andrea) लोगों से मदद की गुहार लगा रही हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये रोते हुए अपने पति के लिए न्याय मांगती नजर आ रही हैं। आप भी देखिए उनका ये वीडियो।

एजाज खान अपनी पत्नी एंड्रिया के साथ(फोटो:इंस्टाग्राम)

मुंबई पुलिस ने एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) को कुछ दिनों पहले उनके एक विवादित टिकटॉक वीडियो की वजह से गिरफ्तार किया है। एक्टर पर टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) के जरिए नफरत फैलाने का आरोप लगा है। फिल्ममेकर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। अब एजाज खान की गिरफ्तारी के बाद  उनकी पत्नी एंड्रिया (Ajaz Khan Wife Andrea) लोगों से मदद की गुहार लगा रही हैं।

हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो रोते-रोते एजाज खान को फंसाने की बात कह रही हैं। एंड्रिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं अपने पति के लिए न्याय चाहती हूं। लोग उनके खिलाफ जा रहे हैं। मेरे पति सभी अत्याचार के खिलाफ सिर्फ मुसलमानों नहीं, बल्कि हिंदुओं, ईसाईयों के लिए भी आवाज उठाने वाले अकेले शख्स हैं। मैं सिर्फ अपने पति के लिए न्याय चाहती हूं, आप लोग जो कर रहे हैं वह अन्याय है।’ आपको बता दें कि एंड्रिया का शादी के बाद बदला हुआ नाम आशा खान है।

देखिए ये वीडियो….

वहीं, जब एंड्रिया से पूछा गया कि क्या उनके पति को फंसाया जा रहा है, तो इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा-

आप लोग ये नहीं सोच रहे हैं कि उनका एक परिवार भी है। कितनी बार मैंने उन्हें बोलने से मना किया है। उनका परिवार उनके खिलाफ हो गया फिर भी वह पूरे भारत के लिए आवाज उठा रहे हैं। इसलिए भारत में मेरे भाइयों और बहनों, मुझे अपने पति के लिए न्याय चाहिए। बहुत सारे लोग उन्हें फंसा रहे हैं।

गौरतलब है कि एजाज खान ने जिस वीडियो को शेयर किया था, वो झारखंड के रहने वाले तबरेज अंसारी की मौत से जुड़ा हुआ था। एजाज ने कुछ ‘टिकटॉक’ स्टार्स के साथ मिलकर इस वीडियो को शेयर किया था। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद ‘टिकटॉक’ ने वीडियो शेयर करने वाले तीन यूजर्स के अकाउंट्स सस्पेंड कर दिए थे।  बताते चलें कि एजाज खान इससे पहले साल 2018 में ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार हुए थे।

बिग बॉस 8 फेम एजाज खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, एक मॉडल के साथ अश्लील हरकत करने का लगा सनसनीखेज आरोप…

एजाज खान ने क्यों कहा कि उन्हें बॉलीवुड से निकाला जा रहा है, देखिए वीडियो…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।