मीका सिंह से शादी करने के लिए ‘स्वयंवर’ में पहुंची आकांक्षा पुरी, रह चुकी हैं बिग बॉस के कंटेस्टेंट की एक्स

मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों अपने टीवी शो 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। मीका सिंह इस शो में शादी के लिए योग्य लड़की की तलाश कर रहे हैं। उनसे शादी करने के लिए शो में कई लड़कियों ने हिस्सा लिया है। यह लड़कियां मीका सिंह से शादी करने के लिए उन्हें हर तरह से इंप्रेस करने की कोशिश करती रहती हैं। इन लड़कियों के बीच अब मीका सिंह से शादी करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) भी पहुंच गई है।

  |     |     |     |   Updated 
मीका सिंह से शादी करने के लिए ‘स्वयंवर’ में पहुंची आकांक्षा पुरी, रह चुकी हैं बिग बॉस के कंटेस्टेंट की एक्स
मीका सिंह (फोटो: इंस्टाग्राम)

मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों अपने टीवी शो ‘स्वयंवर – मीका दी वोटी’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। मीका सिंह इस शो में शादी के लिए योग्य लड़की की तलाश कर रहे हैं। उनसे शादी करने के लिए शो में कई लड़कियों ने हिस्सा लिया है। यह लड़कियां मीका सिंह से शादी करने के लिए उन्हें हर तरह से इंप्रेस करने की कोशिश करती रहती हैं। इन लड़कियों के बीच अब मीका सिंह से शादी करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) भी पहुंच गई है।

आकांक्षा पुरी जल्द ही ‘स्वयंवर – मीका दी वोटी’ में नजर आएंगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा, मीका सिंह के इस शो में एक मेहमान नहीं बल्कि बतौर कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा ले रही हैं। वहीं इस बात की जानकारी खुद आकांक्षा पुरी ने भी दी है।

आकांक्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बीच आकांक्षा पुरी ने सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो भी शेयर किया है। आकांक्षा पुरी बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस चड्ढा की एक्स गर्लफ्रेंड हैं।

आकांक्षा पुरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर ‘स्वयंवर – मीका दी वोटी’ से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो प्रोमो में शो के होस्ट सिंगर शान आकांक्षा पुरी का शो में स्वागत करते नजर आ रहे हैं। वहीं मीका सिंह से शादी करने आई लड़कियां उन्हें देखकर हैरान हो जाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा पहली बार मालती के साथ निकली आउटिंग पर, शेयर की क्यूट तस्वीर

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , ,

    Leave a Reply