रणबीर कपूर होंगे आकाश अंबानी की बैचलर पार्टी के पहले गेस्ट, स्विट्जरलैंड के लिए इन लोगों को भी मिला न्योता

रणबीर कपूर और आकाश अम्बानी की दोस्ती पिछले कुछ सालों में काफी मजबूत हो गई है। अक्सर ही एक दूसरे की पार्टी में शामिल हुआ करते हैं।

रणबीर कपूर आकाश अम्बानी के साथ पार्टी एन्जॉय करते हुए (फोटो इंस्टाग्राम)

अम्बानी परिवार में हाल ही में हुई शादी वर्ल्ड लेवल पर चर्चा का विषय बनी। ईशा अम्बानी और आनंद पीरामल की शादी में देश विदेश से मेहमान आए, उद्योगपति शामिल हुए, हॉलीवुड – बॉलीवुड के सेलिब्रेटी और स्पोर्ट्स मैन ने शादी के जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया। इस शादी के बाद खबर ये है कि जल्द ही मुकेश अम्बानी के बेटे आकाश की शादी श्लोका मेहता के साथ हो सकती है। जानकारी के मुताबिक़ इस शादी की तैयारी अम्बानी के महल में शुरू भी की जा चुकी है। हालांकि अभी तारीख कन्फर्म नहीं है। लेकिन उससे भी एक कमाल की खबर से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं। शादी से पहले ही आकाश अम्बानी स्विट्जरलैंड में बैचलर पार्टी करने वाले हैं वो भी 23 से 25 फरवरी के बीच ही। इसे ग्रूम्स पार्टी के तौर पर देखा जा रहा है।

बॉलीवुड हंगामा में छपी खबर के मुताबिक़ बैचलर पार्टी के सबसे पहले मेहमान हैं वो हैं अभिनेता रणबीर कपूर। जी हां, आकाश अंबानी ने अपनी बैचलर पार्टी में अपने बेस्ट फ्रेंड रणबीर कपूर को भी निमंत्रित किया है। इस पार्टी को एन्जॉय करने और संचालन करने की जिम्मेदारी रणबीर कपूर को आकाश ने दी है। इस पारी में 500 लोगों का समावेश होगा।

रणबीर कपूर और आकाश अम्बानी की दोस्ती पिछले कुछ सालों में काफी मजबूत हो गई है। अक्सर ही एक दूसरे की पार्टी में शामिल हुआ करते हैं। खबर तो ये भी है कि रणबीर कपूर आकाश अम्बानी की बैचलर पार्टी में अपने साथ फिल्ममेकर करण जौहर को भी ले जाएंगे क्योंकि निमंत्रण उन्हें भी मिला है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि रणबीर कपूर अपनी अगली दो फिल्मों के की शूटिंग में बुरी तरह व्यस्त हैं। ब्रह्मास्त्र और शमशेरा दोनों ही बड़ी बजट की फ़िल्में हैं। साथ ही रणबीर कपूर ने बॉलीवुड को साल 2018 की सबसे सुपर डुपर ब्लॉकबास्टर फिल्म दी है। फिल्म का नाम है संजू।

देखें रणबीर कपूर की तस्वीरें

 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।