Akshara Singh का दिखा खूबसूरत लुक, सादगी से जीता फैंस का दिल

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियां में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। भोजपुरी अभिनेत्री को बिग बॉस OTT से एक पहचान मिली हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो और कुछ फोटोज शेयर किये हैं जो जमकर वायरल हो रहे हैं।

अक्षरा सिंह (फोटो: इंस्टाग्राम)

Akshara Singh Photos: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियां में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। भोजपुरी अभिनेत्री को बिग बॉस OTT से एक पहचान मिली हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो और कुछ फोटोज शेयर किये हैं जो जमकर वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में अक्षरा सिंह का बेहद दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया है ‘n love with pasoori’। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा कभी पेड़ पौधों के साथ खेलती नजर आ रही हैं तो कभी फूलों के साथ मस्ती कर रही हैं।

वहीं तस्वीरों की बात की जाए तो अक्षरा सिंह ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह की इन फोटोज को खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोज पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस के साथ साथ कई सेलेब्स भी एक्ट्रेस के इस अंदाज पर प्यार बरसा रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अक्षरा सिंह को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हैं। अभिनेत्री भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल बॉलीवुड में छलांग लगाने वाली हैं।बीते कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस पंजाबी गाने ‘लॉन्ग लाची’ (Laung Laachi) के भोजपुरी वर्जन में नजर आई थी। एक्ट्रेस का यह सॉन्ग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Aamir Khan ने शेयर किया सस्पेंस से भरा Video, 28 अप्रैल को उठाएंगे गहरे राज से पर्दा

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों एक लिए यहाँ क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.