अक्षय कुमार ने अनाउंस की नयी फिल्म, करण जौहर संग मिल बनायेंगे ‘केसरी’

करण जौहर की फिल्म में होंगे अक्षय कुमार...अनाउंस की नयी फिल्म

अक्षय कुमार ने अनाउंस की नयी फिल्म... साल 2019 में होगी रिलीज़

अक्षय कुमार बॉलीवुड के मेगास्टार हैं| एक के बाद एक फिल्मों में नज़र आ रहे अक्षय कुमार को अगर बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहा जाय तो कम नहीं होगा| बॉक्स ऑफिस पर उनकी हर फिल्म सुपरहिट है| इस साल रिलीज़ हुई फिल्मों में जॉली एल.एल बी और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्में शामिल हैं| इसके अलावा अक्षय कुमार को तापसी पन्नू की फिल्म नाम शबाना में कैमिओ करते हुए देखा गया था|

इसके अलावा, कुमार भी उनके किट्टी में पैडमैन भी हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में होंगे| यह फिल्म तमिलनाडु के एक छोटे से शहर के उद्यमी अरुणाचलम मुरुगनंतम पर एक बायोग्राफी है|जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता पैदा करने के लिए कम लागत वाली सैनिटरी नैपकिन का आविष्कार किया। पैडमैन ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन हाउस मिसेज़ फनीबोंस की पहली फिल्म है| यह फिल्म 13 अप्रैल, 2018 को रिलीज़ होने वाली है|

खिलाडी अभिनेता की पाइपलाइन में रोबोट 2.0 और गोल्ड भी हैं। 2.0 में अक्षय एक नकारात्मक भूमिका निभाएंगे और रजनीकांत के साथ स्क्रीन पर नज़र आने वाले हैं और अब अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म ‘केसरी’ का अनाउंसमेंट किया| करण जौहर के साथ वो इस फिल्म का निर्माण करने वाले हैं| फिल्म की कहानी 1897 में लड़ी गई ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ पर आधारित है|

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी अपने फैन्स को दी| फिल्म को अक्षय कुमार और करण जौहर मिलकर प्रेजेंट करने वाले हैं वहीँ अनुराग सिंह फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं| क्या आप इस फिल्म में अक्षय को देखने के लिए तैयार हैं? नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।