Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार इस खूबसूरत जगह पर मनाएंगे अपना जन्मदिन, जानिए क्या है उनका बर्थड प्लान

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आने वाली 9 सितंबर को 52 साल के हो जाएंगे। ऐसे में आज हम अक्की कुमार के फैंस के लिए लेके आए हैं कि इस बार अक्षय कुमार अपना बर्थडे कहां और कैसे मनाएंगे।

अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चों के साथ कुछ इस तरह से मनाएंगे अपना 52वां बर्थडे (फोटो-इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आने वाली 9 सितंबर को 52 साल के हो जाएंगे। लगातार अपनी हिट फिल्मों से बॉलीवुड के बॉस बनने वाले अक्षय वैसे तो साल भर में 4 से 5 फिल्में करके खुद को पूरी तरह से बिजी रखते हैं लेकिन जब बात किसी खास दिन की आती है तो अक्की कुमार अपने परिवार और अपने बच्चों के लिए बिजी शेड्यूल के बाद भी समय निकल ही लेते हैं। और जहां बात अक्षय कुमार के बर्थडे की हो तो उनके फैंस भी ये जानने के लिए बेहद एक्ससाइटेड रहते हैं की उनके प्यारे अक्षय अपने जन्मदिन पर क्या करेंगे। तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है हम आपको बताएं दिए चलते हैं कि आप सभी के फेवरेट अक्षय अपना बर्थडे कहां और कैसे मनाएंगे।

अक्षय कुमार ने अपने पिछले बर्थडे पर एक डिनर पार्टी होस्ट कि थी,जिसमे उनके परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। लेकिन इस बार अक्षय के बर्थडे का प्लान कुछ और ही है। अक्षय इस बार अपना जन्मदिन अपनी फैमिली के साथ लंदन में मनाएंगे। खबरों की मानें तो अक्षय एक हफ्ते के लिए अपने पूरे परिवार के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आएंगे। वे कुछ समय पहले भी लंदन में दिखाई दिए थे जब वे अपनी मां के साथ कुछ समय बिताते हुए नज़र आए थे। इस दौरान अक्षय ने अपने इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी मां को व्हील चेयर से लंदन की सड़कों पर सैर करा रहे थे। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, जब तक आपके माता-पिता आपके साथ हैं, उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश कीजिए ज़िन्दगी में हम कितने भी आगे बढ़ जाए, लेकिन ये ना भूले कि अपने माता पिता भी बूढ़े हो रहे है।

सबसे पहले आप अक्षय कुमार का ये प्यारा सा वीडियो देखिए

वहीं अक्षय कुमार अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद जल्द ही हाउसफुल 4 (Housefull 4) के प्रमोशन में जुट जाएंगे। मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 4 में अक्षय के साथ कृति सेनन (Kriti Sanon) रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) बॉबी देओल (Bobby Deol) पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और राणा दग्गुबाती मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। अपनी फिटनेस के लिए जाने जाने वाले अक्षय फोर्ब्स 2019 (Forbes 2019) की सूची में चौथे पायदान पर है। उनकी सालाना कमाई 65 मिलियन है। अक्षय बॉलीवुड के इकलौते ऐसे एक्टर है, जिनका नाम इस लिस्ट में दर्ज है।

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार लंदन में अपनी मां को यूं सैर कराते आए नजर, वीडियो देख फैंस बोले- वाह, फिर जीत लिया दिल!

जब अक्षय कुमार खतरनाक स्टंट करके आ गए थे अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के निशाने पर

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।