Akshay Kumar Birthday: मार्शल आर्ट का स्कूल चलाते थे अक्षय कुमार, जानिए बॉलीवुड खिलाड़ी की अनसुनी बातें

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar Birthday) आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका फिल्मी करियर अब तक 28 साल का हो चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्या फिल्मों में आने से पहले वह क्या करते थे? उन्होंने कहां से पढ़ाई की। एक्टर बनने के बाद भी एक आम आदमी कमाई से भी कम खर्च करते हैं एक्टर-

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार। (फोटोः फेसबुक)

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज अपना 52वां जन्मदिन (Akshay Kumar Birthday) मना रहे हैं। अक्षय कुमार अब तक बॉलीवुड को अपनी लाइफ के 28 साल दे चुके हैं। इन 28 सालों में उन्होंने अपने परफॉर्मेंस के दम पर अलग मुकाम हासिल किया। अक्षय कुमार ने साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म सौंगध से डेब्यू किया। इसके बाद साल 1992 में खिलाड़ी फिल्म की, जिससे उनको अलग पहचान मिली और यही से शुरू हुई खिलाड़ी सीरिज की फिल्में। अक्षय कुमार ने खिलाड़ी नंबर 1, इंटरनेशनल खिलाड़ी, खिलाड़ी 420, खिलाड़ियों का खिलाड़ी जैसी कई फिल्में की और सभी फिल्में सुपरहिट हुईं। इसके बाद उनका नाम ही खिलाड़ी रख दिया गया और आज तक लोग उन्हें बॉलीवुड का खिलाड़ी या खिलाड़ी कुमार के नाम से भी बुलाते हैं।

अक्षय कुमार  (Akshay Kumar Films ) दिल्ली के फेमस इलाके चांदनी चौक में पले-बड़े हैं। उनके पापा सरकारी नौकरी करते थे। इसके बाद वह मुंबई आ गए। उन्होंने डॉन बोस्को स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने जनपाल सिंह के साथ स्पोर्ट में पार्टिसिपेट करने के लिए गुरु नानद देव खालसा कॉलेज भी गए। इसके बाद वह बैंकॉक मार्शल आर्ट सीखने गए और इस दौरान उन्होंने वहा शेफ का काम किया। वे फिर मुबंई आए और मार्शल आर्ट का स्कूल चलाने लगे। एक फोटोग्राफर ने उन्हें मॉडलिंग करने के लिए कहा। अक्षय कुमार (Akshay Kumar Martial Art) को 2 घंटे के शूट के लिए 5 हजार रुपए मिले। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और फिल्मों की दुनिया में कदम रखा।

 अक्षय कुमार के जन्मदिन के मौके पर जानिए 10 अनसुनी बातें-

  • अक्षय कुमार की मार्शल आर्ट में गहरी रूचि है और उन्होंने तायक्वोंडो में ब्लैक बेल्ट भी जीता हुआ है।
  • अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में यंग दिखने के लिए किसी मेकओवर का इस्तेमाल नहीं करते हैं।
  • अक्षय कुमार शाम 7 बजे के बाद खाना नहीं खाते हैं।
  • अक्षय कुमार असली नाम राजीव हरि ओम भाटिया है।
  • अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार के नाम से जाना जाता है। उन्होंने खिलाड़ी सीरिज 8 फिल्मों में काम किया।
  • अक्षय कुमार का पर्सनल महीने का खर्च 10 हजार रुपए से भी कम होता है।
  • अक्षय कुमार रोजाना सुबह 4 बजे उठ जाते हैं।
  • अक्षय कुमार के जिम में एक्सरसाइज करने वाला यानी जिमनास्टिक कोई भी सामान नहीं है।
  • अक्षय कुमार शराब नहीं पीते और ना ही स्मोकिंग करते हैं।
  • अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ।

अक्षय कुमार करेंगे कॉलीवुड की इस फिल्म के हिंदी रीमेक में काम, मूवी में पहली बार निभाएंगे ये किरदार

अक्षय कुमार ने खुद को आग लगाकर रैंप पर ढाया कहर, देखिए वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।