अक्षय कुमार के फैन ने निकाला गूगल से उनके घर का पता, पहुंचने के बाद इस वजह से पुलिस ने किया गिरफ्तार

अक्षय कुमार के घर में अवैध तरीके से घुसने के प्रयास में मुंबई पुलिस ने उनके फैन को गिरफ्तार किया है। अंकित गोस्वामी ने अक्षय कुमार से मिलने के लिए गेट पर तैनात सुरक्षाकार्मियों गुमराह किया और अक्षय कुमार के घर में घुसने के प्रयास में पकड़ा गया।

फोंटो के लिए पोज देते हुए अक्षय कुमार। (साभारः अक्षय कुमार इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का हर कोई दीवाना है। चाहे वह किसी भी उम्र या वर्ग हो। उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह जहां भी जाते हैं उनके फैंस की भीड़ उन्हें देखने और मिलने कि लिए उमड़ पड़ती है। लेकिन एक फैंस ने उनसे मिलने के लिए ऐसा कारनामा किया, जिसकी वजह से उसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा के रहने वाले अंकित गोस्वामी को अक्षय कुमार के जुहू वाले घर में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जुहू पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवक ने अपने आप को अक्षय कुमार का फैन बताया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक  20 साल का अंकित गोस्वामी अक्षय कुमार से मिलना चाहता था। इसके लिए वह रात के डेढ़ बजे उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहा था।

अक्षय कुमार सबसे फेवरेट हीरो

अंकित गोस्वामी ने अक्षय कुमार से मिलने के लिए गेट पर तैनात सुरक्षाकार्मियों गुमराह किया और अक्षय कुमार के घर में घुसने के प्रयास में पकड़ा गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे मुम्बई पुलिस के हवाले कर दिया। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अंकित गोस्वामी नाम का यह लड़का हरियाणा का रहने वाले। अक्षय कुमार उसका सबसे फेवरेट बॉलीवुड स्टार हैं इसलिए वह उनसे मिलने की चाह लिए मुम्बई आया था।

गूगल से निकाला घर का पता

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंकित गोस्वामी ने गूगल मैप्स की मदद से अक्षय कुमार का पता निकाला था और सोमवार की देर रात को जब वह उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहा था तो सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को हवाले कर दिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने पूरी बात बताई। आपको बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म एक ऐतिहासिक बायोपिक है।

यहां देखिए हिंदीरश लेटेस्ट वीडियो…

यहां देखिए अक्षय कुमार की तस्वीरें…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।