मकर संक्रांति पर अक्षय कुमार ने पतंगबाजी में आजमाए हाथ, बेटी नितारा ने कुछ यूं की मदद, देखिए वीडियो

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के अवसर पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी पतंगबाजी में हाथ आजमाए। बेटी नितारा (Nitara) पापा की कुछ इस तरह मदद कर रही थीं। अक्षय ने एक वीडियो शेयर किया है।

अक्षय कुमार ने मकर संक्रांति के अवसर पर बेटी नितारा संग पतंग उड़ाई।

उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का त्योहार मनाया गया। देश के कई हिस्सों में मंगलवार को भी मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व मनाया जा रहा है। बॉलीवुड स्टार्स, राजनेता, सभी ने देशवासियों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड सितारों ने अपने-अपने अंदाज में इस त्योहार को मनाया। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी पतंगबाजी की पारंपरिक रस्म पूरी करते हुए पतंग उड़ाई और इस काम में उन्होंने बेटी नितारा (Nitara) की मदद ली। अक्षय ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो फैंस से शेयर किया।

कुछ सेकेंड के इस वीडियो में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पतंगबाजी का लुत्फ लेते हुए त्योहार मना रहे हैं। इस काम में उनकी बेटी नितारा (Nitara) पापा की मदद कर रही हैं। वीडियो में अक्षय पतंग उड़ा रहे हैं और उनकी बेटी नितारा (Nitara) ने चरखी पकड़ी हुई है, लेकिन नितारा (Nitara) भी पतंग उड़ाना चाहती हैं। पतंग उड़ाने के लिए नितारा (Nitara) ने चरखी छोड़ दी और खुद पापा के पास पहुंच गईं। अक्षय वीडियो में बेटी से पूछ रहे हैं कि तुमने चरखी क्यों छोड़ दी। छोटा सा यह वीडियो आपको बताने के लिए काफी है कि अक्षय अपनी नन्ही परी से कितना प्यार करते हैं।

बेटी नितारा संग अक्षय कुमार ने कैसे उड़ाई पतंग, देखें वीडियो…

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी कई दमदार फिल्में रिलीज होंगी। इस साल उनकी फिल्म ‘मिशन मंगल’ (Mission Mangal), ‘केसरी’ (Kesari) और ‘हाउसफुल 4’ (Housefull 4) होंगी। ‘मिशन मंगल’ (Mission Mangal) और ‘हाउसफुल 4’ (Housefull 4) मल्टीस्टारर फिल्में हैं और ‘केसरी’ (Kesari) में अक्षय के अपोजिट परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) नजर आएंगी। यह फिल्म सारागढ़ी और हवलदार ईश्वर सिंह के बीच हुई लड़ाई पर आधारित है। ईश्वर सिंह वही शख्स हैं जिनका किस्से-कहानियों में हम जिक्र सुनते आए हैं। 21 सिखों की आर्मी का नेतृत्व करने वाले ईश्वर सिंह ने 10 हजार अफगानियों से लोहा लिया था।

देखें ये वीडियो…

देखें अक्षय कुमार की तस्वीरें और वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।