अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ की इस मूवी को पूरे हुए 11 साल, महज 2 दिन में तोड़ा था फिल्म इंडस्ट्री का ये रिकॉर्ड

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ (Akshay Kumar Katrina Kaif Film ) की जोड़ी काफी सुपरहिट जोड़ी साबित हुई है। बॉलीवुड के इन सितारों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। लगभग 9 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं।

कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार। (फोटोः फेसबुक)

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ (Akshay Kumar Katrina Kaif Film) की जोड़ी काफी सुपरहिट जोड़ी साबित हुई है। बॉलीवुड के इन सितारों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। लगभग 9 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं। दोनों ही स्टार रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी हैं। दोनों फिल्म में एक्शन करते हुए नजर आएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं, आज ही के दिन साल 2008 में इस हिट जोड़ी कि फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम है सिंह इज किंग।

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर ये फिल्म और इसके सॉन्ग काफी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में इन दोनों स्टार्स के अलावा रणवीर शौरी, ओम पुरी, किरण खेर, सोनू सूद, जावेद जाफरी जैसे कई बड़े और पॉपुलर भी थे। फिल्म कॉमेडी और एक्शन से भरपूर थी। फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था और इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया था।

सिंह इज किंग (Singh Is Kinng) को बनाने में 50 करोड़ रुपए की लागत आई। फिल्म ने देश में कुल 93 करोड़ रुपए से ज्यादा 93,97,00,000 का बिजनेस किया, जबकि इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1 अरब से ज्यादा 1,23,96,75,000 रुपए का बिजनेस किया। सिंह इज किंग उस वक्त की काफी बड़ी हिट साबित हुई।

सिंह इज किंग ने बनाया ये रिकॉर्ड

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की इस फिल्म ने बॉलीवुड के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। सिंह इज किंग बॉक्स ऑफिस पर महज 2 दिन में 18 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ रुपए और दूसरे 10 करोड़ रुपए की कमाई की। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में फिल्म ने बॉलीवुड इंडस्ट्री का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले किसी फिल्म ने 2 दिन में 18 करोड़ रुपए का बिजनेस नहीं किया।

यहां हम  आपको बता रहे हैं अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्मों के बारे में-

हमको दीवाना कर गए

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सबसे पहली हमको दीवाना कर गए  (Humko Deewana Kar Gaye) थी। फिल्म 2006 में रिलीज हुई। फिल्म में इन दोनों के अलावा अनिल कपूर भी थे। यह एक इमोशनल लव स्टोरी। फिल्म के गाने लोगों के जुबां पर चढ़ें, लेकिन ये ऑ़डियंस पर कोई खास छाप नहीं छोड़ पाई। हालांकि दोनों स्टार्स की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद इन दोनों ने लगातार कई फिल्मों में काम किया।

नमस्ते लंदन

साल 2007 में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की एक दूसरी फिल्म रिलीज हुई। फिल्म का नाम था नमस्ते लंदन। फिल्म में एक ट्राएंगल लव स्टोरी थी, जिसमें देशभक्ति का तड़का लगा हुआ था। इसमें इन दोनों स्टार्स के अलावा ऋषि कपूर भी लीड रोल में थे। फिल्म भी सुपरहिट और इसके सॉन्ग को लोगों ने काफी पसंद किया।

वेलकम

साल 2007 में ही इन दोनों स्टार्स की एक और फिल्म आई। फिल्म नाम था वेलकम। इसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के अलावा नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल जैसे स्टार्स लीड रोल में थे। फिल्म में दिवंगत एक्टर फिरोज खान भी थे। इसके गाने फिल्म की तरह सुपरहिट साबित हुए। यह एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसके अभी हम जिंदा हैं, मजनू भाई जैसे डायलॉग भी लोगों की जुबां पर चढ़े। इसके बाद साल 2008 में सिंह इज किंग रिलीज हुई जो सुपरहिट फिल्म थी।

दे दना दन

साल 2009 में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मल्टीस्टारर फिल्म दे दना दन (De Dana Dan) में काम किया। ये एक कॉमेडी और रोमेंटिक फिल्म थी। फिल्म में अक्षय कुमार और  कैटरीना कैफ के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, समीरा रेड्डी, जॉनी लीवर और राजपल यादव सहित कई स्टार थे। फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। यह तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक थी।

तीस मार खां

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने 3 के अंदर 5 फिल्मों में काम किया। इसके बाद यानी 2010 में दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आए। फिल्म का नाम था तीस मार खां (Tees Maar Khan)। फिल्म में अक्षय कुमार एक चोर का गैंग चलाते हैं। एक ट्रेन को लूटने के लिए नकली फिल्म डायरेक्टर बनते हैं। इसमें इन दोनों के अलावा अक्षय खन्ना भी अहम किरदार में थे। फिल्म के डायलॉग लोगों की जुबां पर चढ़ें। लेकिन फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई।

तीस मार खां के असफल  होने के बाद दोनों ने लगभग 9 साल तक साथ में काम नहीं किया। बीच में खबरें आईं की दोनों के बीच मनमुटाव हो गया है, जिसकी वजह से साथ काम नहीं कर रहे हैं। लेकिन फिल्म भारत के प्रमोशन के दौरान कैटरीना कैफ ने कहा कि उनका अक्षय कुमार के साथ कोई भी पंगा नहीं हुआ है। वह दोनों  बहुत जल्दी बड़े पर्दे पर एक साथ एक्शन और रोमांस करते हुए दिखाई देंगे।

राघव लॉरेंस ने लक्ष्मी बम फिल्म से खुद को कर लिया था अलग, ट्विटर पर लिखी थी यह बात

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखिए अक्षय कुमार की पहली हिरोइन अब ऐसी दिखती हैं…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।