अक्षय कुमार की देशभक्ति पर उठे सवाल, ट्विंकल खन्ना ने डाला वोट लेकिन गायब रहे खिलाड़ी कुमार

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत कल यानि 29 अप्रैल को मुंबई में वोटिंग हुई। इस दौरान प्रिंयका चोपड़ा से लेकर अमिताभ बच्चन तक कई सेलिब्रिटी वोट डालते नजर आए। लेकिन देशहित में बाते करने वाले अक्षय कुमार कहीं नजर नहीं आए।

अक्षय कुमार कल मुंबई वोटिंग के दौरान में कहीं नजर नहीं आए(फोटो:विरल/मानव)

29 अप्रैल को मुंबई में लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत वोटिंग थी। इस मौके पर अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत, करीना कपूर, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे कई दिग्गज कलाकार वोट देते नजर आए। कई कलाकारों ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस से भी वोट डालने की अपील की।

इन सभी सेलिब्रिटी में एक एक्टर वोट डालते कही नजर नहीं आए। ये एक्टर और कोई नहीं, बल्कि बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार हैं। जी हां, हर कोई उनकी इस गैरमौजूदगी से हैरान है। किसी भी वोटिंग बूथ पर ये एक्टर नजर नहीं आए ऐसे में हर कोई इसके पीछे की वजह क्या है जानने के लिए उत्सुक है।

हालांकि, उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना जुहू के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालती नजर आईं थी। लेकिन अक्षय कुमार का कही नामो-निशान नहीं दिखा। देश के इतने बड़े निर्णायक दिन पर अक्षय कुमार का मौजूद न होना सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच बड़ा सवाल खड़ा करता नजर आ रहा है।

हर किसी के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर जो एक्टर अपनी फिल्मों में देश से जुड़े मुद्दे दिखाता है या असल जिंदगी में भी देशहित की बातें करता है वो ऐसे वक्त में नजर क्यों नहीं आया। आखिर उन्होंने वोट क्यों नहीं डाला। इसके पीछे क्या कारण हो सकता है।

हालांकि, कुछ वक्त पहले आई खबरों में ऐसा सुनने मिला था कि इस एक्टर के पास इंडिया की नागरिकता नहीं है। ऐसे में ये वोट नहीं डाल सकते हैं। लेकिन इस बारे में एक्टर ने कोई बात नहीं की थी। अब उनका इस वोटिंग से दूर रहने के पीछे क्या वजह उनकी नागरिकता है या कुछ और ये तो खुद खिलाड़ी कुमार ही बता सकते हैं।

वीडियो में देखिए अक्षय कुमार ने आग लगाकर किस तरह किया स्टंट…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।