अक्षय कुमार लंदन में अपनी मां को यूं सैर कराते आए नजर, वीडियो देख फैंस बोले- वाह, फिर जीत लिया दिल!

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जितने अच्छे ऑन-स्क्रीन नजर आते हैं उतने ही अच्छे इंसान वो असल जिंदगी में भी है। इस बात का उदाहरण हाल ही में उन्होंने पेश किया है। एक्टर ने देखिए अपनी मां (Mother) को व्हीलचेयर पर सैर करते हुए फैंस फैंस को क्या खास मैसेज दिया है।

लंदन की सड़कों पर मां को सैर करते हुए अक्षय कुमार (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर होने के साथ एक अच्छे पिता और बेटे भी हैं। एक्टर को लोग ऑन-स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी देखना काफी पसंद करते हैं। एक्टर ने हाल ही में एक ऐसा काम किया है, जिसकी तारीफ चारों और हो रही है। एक्टर ने एक वीडियो (Video) शेयर है जिसमें वो अपनी मां के साथ लंदन में समय गुजारते हुए नजर आ रहे हैं। वो अपनी मां को व्हीलचेयर पर बैठकर सैर करते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। अपने इस वीडियो के साथ एक्टर ने एक खास मैसेज भी फैंस के बीच शेयर किया है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar Mother Video) कुछ दिनों से लंदन में शूटिंग कर रहे हैं। इसके बावजूद एक्टर ने अपनी मां के लिए समय निकाला और उन्हें लंदन की सड़कों पर टहलते हुए नजर आए। अपने वीडियो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा- मां के साथ समय गुजारने के लिए कुछ दिन शूट को साइड कर दिया है। आप  अपनी जिंदगी में कितनी भी बिजी क्यों न हो और बेशक आपकी उम्र बढ़ रही हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि वे भी बुढ़े हो रहे हैं। जब भी मौका मिले उनके साथ समय गुजारें।’ अपने इस पोस्ट के साथ एक्टर अक्षय कुमार ने फैंस को ये संदेश दिया कि वो अपने माता-पिता के साथ वक्त गुजारें।

अक्षय कुमार का उनकी मां के साथ वीडियो…

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर की हाल ही में फिल्म मिशन मंगल रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है। इस फिल्म को रिलीज हुई 14 दिन से भी ऊपर हो चुके है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार चाहती है कि इस फिल्म को ज्यादा लोक देखें, जिसके लिए फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

यहां देखिए एक्टर अक्षय कुमार से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।