कपूर फैमली क्रू में शामिल हुईं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की बहन ने शेयर की तस्वीर

आलिया ने नये साल का जश्न सिर्फ रणबीर के साथ ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार के साथ मिलकर मनाया। रणबीर की मम्मी नीतू कपूर ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की थी। अभी एक और तस्वीर वायरल हो रही है इसमें रणबीर के परिवार के साथ आलिया भट्ट नजर आ रहीं हैं।

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ अफेयर को लेकर लगातार चर्चा में बने हुईं हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। रणबीर और आलिया ने नये साल का जश्न न्यूयॉर्क में मनाया। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया में जोरों से वायरल हुई थी। आलिया ने नये साल का जश्न सिर्फ रणबीर के साथ ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार के साथ मिलकर मनाया। रणबीर की मम्मी नीतू कपूर ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की थी। अभी एक और तस्वीर वायरल हो रही है इसमें रणबीर के परिवार के साथ आलिया भट्ट नजर आ रहीं हैं।

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर किया है। इस तस्वीर में उन्होंने लिखा ‘The Crew’। इस तस्वीर में रणबीर कपूर, रिद्धिमा आलिया भट्ट नीतू कपूर और बाकी परिवार के सदस्य नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट रणबीर के परिवार वालों के साथ अक्सर नजर आती रहती हैं। उन्हें परिवार के कई इवेंट्स पर हिस्सा लेते हुए देखा जा चुके हैं। इस तस्वीर में आलिया भट्ट हमेशा की तरह की क्यूट नजर आ रही है। उन्होंने सर में गर्म कैप पहन रखी है।

रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में ये तस्वीर शेयर की है…

फोटो में ऋषि कपूर, रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni), रिद्धिमा के पति भरत साहनी और उनकी बेटी भी नजर आईं। रणबीर और आलिया इन दिनों अयान मुखर्जी (Ayan Mukherji) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह फिल्म इस साल मई में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर-आलिया एक दूसरे के काफी करीब देखे गए थे। इसी के बाद वो अक्सर कई मौके पर एक साथ स्पॉट हुए चुके हैं। वेल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ये तस्वीर आपको कैसे लगी हमें नीचें कमेंट्स करके जरूर बताएं।

देखिए आलिया भट्ट का ये वीडियो…

देखिए आलिया की अन्य तस्वीरें रणबीर कपूर की फैमली के साथ…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।