वरुण धवन को रणबीर कपूर समझ जब आलिया भट्ट ने किया कुछ ऐसा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मौका था 'कलंक' फिल्म से जुड़े एक इंटरव्यू का। फिल्म की स्टारकास्ट सवालों के जवाब दे रही थी। वरुण धवन ने आलिया भट्ट के साथ शरारत की तो उन्हें रोकने के लिए आलिया के मुंह से रणबीर कपूर निकलने वाला था।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में हैं। (फोटो- हिंदी रश)

मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ 17 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, कुणाल खेमू और आदित्य रॉय कपूर मुख्य किरदारों में हैं। ‘कलंक’ की स्टारकास्ट फिल्म की सफलता के लिए इसके धुंआधार प्रमोशन में बिजी है। फिल्म के प्रमोशन को लेकर इंटरव्यू के दौरान आलिया और वरुण के बीच एक मजेदार वाक्या हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हाल ही में ‘कलंक’ फिल्म से जुड़े एक इंटरव्यू में जब वरुण धवन आलिया भट्ट के साथ शरारत कर रहे थे तो उन्हें रोकने के लिए आलिया के मुंह से वरुण के बजाय रणबीर निकलने वाला था। उन्होंने रणबीर का नाम तो पूरा नहीं लिया, लेकिन वह खुद यह बोलकर मुस्कुराने लगीं। सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन भी समझ गए और वह सभी खिल-खिलाकर हंसने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रणबीर कपूर के प्यार में डूबी हैं आलिया भट्ट, देखिए वीडियो…

यह बात तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड की ‘राजी’ गर्ल आलिया भट्ट और बॉलीवुड के ‘रॉकस्टार’ रणबीर कपूर रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में आलिया ने सरेआम रणबीर को ‘आई लव यू’ कहा था। जिसके बाद उनके बीच कुछ होने के कयासों पर विराम लगा और उनके रिलेशनशिप में होने की खबर पर मुहर लग गई। यह कपल अक्सर फिल्मों से जुड़े इवेंट में एक साथ एंट्री करता है। फिलहाल आलिया तो इस समय अपनी फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग में बिजी हैं। उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं।

गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी अहम किरदार में नजर आएंगे। रणबीर के साथ ‘वेक अप सिड’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर अयान मुखर्जी ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर हैं। करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इसी फिल्म के दौरान आलिया और रणबीर का प्यार परवान चढ़ा। कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर के भारत लौटते ही यह कपल शादी के बंधन में बंध सकता है।

वीडियो में देखिए ‘कलंक’ के टीजर लॉन्च पर आलिया भट्ट और वरुण धवन की क्यूट फाइट…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।