Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ट ने देर रात दोस्तों के साथ काटा केक, जमकर की मस्ती, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही है। जन्मदिन के दिन देर रात आलिया ने अपने कुछ ख़ास दोस्तों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।

Alia Bhatt celebrates her 27th birthday

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही है। जन्मदिन के दिन देर रात आलिया ने अपने कुछ ख़ास दोस्तों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर केक काटते हुए वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यह सारे फोटोज और वीडियोस इटरनेट पर वायरल हो रहा है। आलिया अपना पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन बखूबी संभालती हैं और यह तस्वीरें इस बात का सबूत है।

ये भी पढ़ें: Happy Birthday Alia Bhatt: राज़ी से लेकर गंगूबाई काठियावाड़ी तक, आलिया भट्ट ने किया अपने किरदार से प्रभावित

आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट और दोस्तों के साथ केक काट रही है। आप इस वीडियो में देख सकते है, कैसे आलिया दोनों हाथों से केक काट रही है। आलिया बहुत खुश नजर आ रही है। देर रात पार्टी में आलिया डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट टॉप पहना है। यहां देखें वीडियो और फोटोज

 

वर्क फ्रंट की बात करें, जल्द ही एक्ट्रेस आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पहली बार ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में साथ नजर आयेंगे। यह फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा आलिया, फिल्म RRR, गंगूबाई काठियावाड़ी, (Gangubai Kathiyawadi), ब्रह्मास्त्र (Brahmāstra), सड़क 2 (Sadak 2), तख़्त (Takht) में भी मुख्य भूमिका निभाती दिखेंगी।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का जन्म 15 मार्च, 1993 में मुंबई में हुआ था। वह महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी है। आलिया भट्ट ने 1997 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ‘अक्षय कुमार की फिल्म ‘संघर्ष’ (Sangharsh) में काम किया था। उसके बाद करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ (Student Of The Year) से बॉलीवुड में कदम रखा।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: