आलिया भट्ट ने किया अपनी मां की फिल्म ‘नो फादर्स इन कश्मीर’ का सपोर्ट, जानें क्यों विवादों में है फिल्म?

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के ज़रिए सीबीएफसी से इस फिल्म को मनचाहा सर्टिफिकेट देने की बात कही है..क्या फिल्म हो पायेगी रिलीज़?

आलिया भट्ट और सोनी राजदान (फ़ाइल फोटो)

ऑस्कर नॉमिनेटेड डायरेक्टर अश्विन कुमार की फ़िल्म ‘नो फादर्स इन कश्मीर’ के लिए बॉलीवुड से उन्हें बहुत से सितारों का सपोर्ट मिल रहा है| फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं और शशि थरूर, स्वरा भास्कर के साथ साथ कई सितारों के सपोर्ट के बाद अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए इस फिल्म को सपोर्ट किया है| आलिया ने अपनी माँ यानी सोनी राजदान की इस फिल्म के लिए सीबीएफसी से गुहार लगाई है| आलिया भट्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा है – मैं माँ की फ़िल्म का कबसे से इंतज़ार कर रही थी।

बता दें नो फ़ादर्स इन कश्मीर’ के रिलीज़ के लिए जुलाई में आवेदन दे दिया गया था| इसके बाद इस फिल्म को अक्टूबर में पहली बार दिखाया भी जा चूका हैए लेकिन इसके बाद भी तक़रीबन पिछले 6 महीने से ये फिल्म सेंसर में अटकी हुई है। सीबीएफसी और चोटी की संस्था एफसीएटी दोनों ने मामले की सुनवाई की और इसके बाद इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट देने के लिए मान गयी है|

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये अपने-अपने लापता पिताओं की तलाश करते दो 16 साल के बच्चों की प्रेम कहानी है| ये फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि में बसी है| फिल्म के मेकर्स का कहना है कि इस फिल्म में ऐसी कोई भी गलत बात नहीं है तो इसे ए प्रमाण पत्र क्यों दिया जा रहा है| इस बात पर बहस अभी भी ज़ारी है|

इस विवाद के चलते ये मसला अभी तक सुलझ नहीं पाया है और फिल्म के मेकर्स अधर में लटके हुए हैं| उन्हें फ़िल्म को अपने हिसाब से रिलीज़ करने के लिए कोई राहत नहीं मिल रही है। इस फिल्म में सोनी राजदान, अंशुमन झा और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार शामिल हैं| सेंसर की दिक़्क़तों के चलते इस फिल्म को रिलीज़ होने की तारीख नहीं मिली है।

आलिया भट्ट के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही वो रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र नाम की फिल्म में नज़र आने वाली हैं| इसके अलावा वो वरुण धवन के साथ कलंक में दिखेंगी| इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ संजय दत्त, माधुरी दीक्षित सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे भी नज़र आएंगे|

आलिया भट्ट के पर्सनल लाइफ की बात करें तो फिलहाल वो रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं| दोनों के बीच ब्रह्मास्त्र के सेट पर प्यार उमड़ उठा था| इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं| दोनों पब्लिकली अपने रिलेशनशिप को मान चुके हैं| यही नहीं अक्सर देखा गया है कि दोनों एक दूसरे के परिवारवालों के साथ समय बिताते हुए नज़र आते है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।