फिल्म संजू के लिए रणबीर कपूर फिर चुने गए बेस्ट एक्टर तो आलिया भट्ट की आंखों से छलके आंसू, वीडियो वायरल

जी सिने अवॉर्ड्स 2019 हाल ही में टीवी पर ब्रॉडकास्ट हुआ। इस अवार्ड शो में रणबीर कपूर को फिल्म संजू के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला तो वहीं आलिया भट्ट को फिल्म राजी के लिए बेस्ट एक्टर (फीमेल) से नवाजा गया। इस अवार्ड शो में एक पल ऐसा आया जहां आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के लिए भावुक होती नजर आई।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जी सिने अवॉर्ड्स 2019 में (फोटो मानव मंगलानी)

बॉलीवुड के लव बर्ड्स में से एक रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की जोड़ी को सभी खूब पसंद करते हैं। पिछले ही दिनों, दोनों को ओपनली हाथों में हाथ डाल एक दूसरे के साथ देखा गया था। दोनों को अक्सर एक दूसरे के परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करते हुए भी स्पॉट किया गया। हाल ही में हुए जी सिने अवॉर्ड्स 2019 का प्रसारण रविवार दोपहर टीवी पर किया गया। इस अवार्ड शो में फिल्म संजू और पद्मावत की धूम मची हुई थी। दोनों ही फिल्मों ने एक से अधिक कई पुरस्कार अपने नाम किए।

अवार्ड शो के दौरान एक पल ऐसा आया जब आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर मेल के लिए अवार्ड के नाम की घोषणा करनी थी। आलिआ भट्ट ने आल टाइम फेवरेट बोलते हुए रणबीर कपूर का नाम लिया। आवार्ड लेते हुए रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को हग किया और संजू के लिए मिले इस अवार्ड के लिए सभी को धन्यवाद कहा। इसी दौरान रणबीर कपूर की स्पीच सुनते हुए आलिया भट्ट की आंखो में आंसू आ गए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वीडियो में इसकी एक झलक

संजू के लिए मिले इस बेस्ट एक्टर अवार्ड को रणबीर कपूर ने अपने जीवन के दो महत्वपूर्ण लोगो को समर्पित किया अपनी स्पीच में रणबीर कपूर ने कहा…

 मेरी जिन्दगी के दो बेहद ख़ास लोगों” सबसे पहले मेरी माँ नीतू सिंह और पिता ऋषि कपूर, जो इस समय न्यूयॉर्क में मेडिकल ट्रीटमेंट से गुजर रहे हैं।

रणबीर कपूर ने अपने पिता के बारे में बात करते हुए कहा….

मैंने अक्सर सुना है जब आप जीवन में किसी तरह मुश्किल में होते हो तो आप वास्तव में बता सकते हैं कि आप एक व्यक्ति के रूप में कौन हैं। वर्तमान में वो (ऋषि कपूर ) अमेरिका में इलाज कर रहे हैं। अक्सर वह अपने पिता के साथ फिल्मों को लेकर बातचीत करते हैं।

पापा ऋषि कपूर खराब सेहत के बारे में बात करते हुए, इसी दौरान आलिया भट्ट को आंसू पोंछते हुए साफ देखा जा सकता है। इस अवार्ड शो में आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर फीमेल के लिए अवार्ड मिला हैं।

वीडियो में देखिए रणबीर ने पापा ऋषि कपूर के सम्मान में क्या कहा….

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की बह्मास्त्र में पहली बार एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगे। आलिया और रणबीर की ब्रह्मास्त्र 20 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म बह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा था।

यहां देखिए रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का लेटेस्ट वीडियो

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।