आलिया भट्ट इतने महंगे बैग के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, इसकी कीमत हो सकती है आपकी 6 महीने की सैलेरी

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Rabir Kapoor) हाल ही में एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों एक जैसे कपड़ों में नजर आए। लेकिन आलिया भट्ट (Alia Bhatt Airport Look) के बैग ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। उनके इस बैग की कीमत डेढ़ लाख से भी ज्यादा है।

आलिया भट्ट की बैग की कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे(फोटो:इंस्टाग्राम)

चाहे दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हो या प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), एयरपोर्ट पर आए दिन किसी न किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस का आपको फैशनेबल और ट्रेंडी अंदाज देखने मिल जाएगा। ये दीवा अपने स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक से हमेशा तारीफें पाती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का भी काफी ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक नजर आया। यहां ये एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ स्पॉट हुईं। ये दोनों लवबर्ड एक जैसे कपड़े में नजर आए और उनका एक वीडियो भी सामने आया है।

आलिया भट्ट यहां नजर आईं व्हाइट कार्गो में जिसे उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट और पिंक टॉप के साथ पेयर किया था। अपने इस लुक को उन्होंने व्हाइट शूज, पोनीटेल और नो-मेकअप लुक से पूरा किया। वहीं, रणबीर कपूर (Rabir Kapoor) भी आलिया की तरह ही व्हाइट कार्गो में नजर आए जिसे उन्होंने मिलिट्री ग्रीन टी-शर्ट, व्हाइट शर्ट, स्नीकर्स और कैप से पेयर किया। उनका ये अंदाज काफी कूल था। लेकिन आलिया के पूरे लुक में एक चीज जिसने सबका ध्यान खींचा वो था उनका हैंडबैग। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके इस ट्रेंडी गुच्ची हैंडबैग की कीमत 1,67,342 रुपये है। यकीनन इतने में एक आम इंसान की ये 6 महीने की सैलेरी हो सकती है।

देखिए एयरपोर्ट पर आलिया और रणबीर का ये वीडियो…

गौरतलब हो कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र (Bramhastra Movie)’ में साथ नजर आएंगे। अभी कुछ वक्त पहले ही इन दोनों ने वाराणसी में इस फिल्म का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया था। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), डिपंल कपाड़िया, साउथ के एक्टर नागार्जुन और मौनी रॉय (Mouni Roy) भी नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। इस फिल्म के दो शूटिंग शेड्यूल पूरे हो चुके हैं।

जानिए ‘ब्रह्मास्त्र’  में मौनी रॉय को कैसे मिला विलेन का किरदार…

वीडियो में देखिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।