आलिया भट्ट का दिल तो रणबीर कपूर पर 11 साल की उम्र में ही आ गया था, जानिए शादी तक का सफर!

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें पहली बार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पर क्रश था जब वह सिर्फ 11 साल की थीं। अभिनेता ने खुलासा किया था कि वह संजय लीला भंसाली की `ब्लैक` के लिए ऑडिशन दे रही थीं, जहां रणबीर भंसाली को अस्सिट कर रहे थे!

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों के बीच का प्यार लोगों के सामने साफ-साफ दिखाई दे रहा है।  कहा जा रहा है कि यह कपल 17 अप्रैल को शादी करने वाले हैं।  इन दोनों की शादी की उम्मीदें उनके फैंस ने बहुत समय से लगा रखी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट रणबीर से 11 साल की उम्र में ही प्यार करने लगी थी ? चलिए आपको बताते हैं रणबीर और आलिया की लव स्टोरी की अब तक की कहानी-

दरअसल यह बात है फिल्म ब्लैक के ऑडिशन की जहां आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मौजूद थी। इस समय रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर रहे थे। यही वह मौका था जब आलिया भट्ट ने पहली बार रणबीर कपूर को देखा था और देखते ही उन्हें रणबीर से प्यार हो गया। आलिया ने खुद यह स्वीकारा है कि रणबीर उनके पहले क्रश थे।

इसके साथ आपको बता दें की उनके पूरे करियर के दौरान दोनों के रिलेशन अलग-अलग लोगों के साथ रहे। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को कभी वरुण धवन कभी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जोड़ा गया तो वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) दीपिका पादुकोण कैटरीना कैफ जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके थे।

साल 2017 में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के दोस्त अयान  मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र की तैयारी शुरू की तो रणबीर और आलिया के प्यार की ख़बरें लोगों तक पहुंची।  दोनों की रिलेशनशिप को मोहर तब लगी जब दोनों हाथों में हाथ डाले सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी में पहुंचे। एक साथ  मीडिया को पोज देते हुए रणबीर और आलिया ने इस बात को कंफर्म कर दिया कि वह रिलेशनशिप में है।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लव स्टोरी!

इसके बाद आलिया और भी कई बार एक दूसरे की फैमिली के साथ लंच और डिनर डेट पर दिखाई दिए। यह लंच डेट कभी पब्लिक हुआ करती थी तो कभी प्राइवेट। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के घर आते जाते देखा जाता था।  साल 2018 में जब रणबीर के पिता ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे थे तब भी रणबीर के साथ आलिया वहीं मौजूद थी। यही नहीं, आलिया के परिवार वाले भी ऋषि से मिलने न्यूयॉर्क जाते थे।

साल 2019 में न्यू ईयर की पार्टी करने आलिया रणबीर के घर पर भी मौजूद थी। आलिया की मां सोनी राजदान और रणबीर की मां नीतू कपूर ने साथ में ही न्यू ईयर मनाया।  इस बीच रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को स्वीकारा कि उनके बीच जो चल रहा है वह काफी नया है और वह इस फेज़ को काफी इंजॉय कर रहे हैं।

2020  में हुए एक अवॉर्ड सेरिमनी के दौरान रणवीर और आलिया एक साथ दिखाई दिए। यही नहीं यहां इन्होंने स्टेज पर जाकर एक दूसरे के लिए अपना प्यार खुलकर जाहिर किया। इसी दौरान एक और इंटरव्यू में रणबीर ने इस बात को स्वीकारा कि अगर कोविड-19 नहीं होता तो रणबीर और आलिया शादी कर चुके होते।

इसके बाद रणबीर के 39 वें जन्मदिन पर रणबीर और आलिया राजस्थान गए थे। यहां से आलिया ने कई तस्वीरें भी शेयर की और इनका प्यार अब खुलकर लोगों के सामने आने लगा था। दिवाली पार्टी हो या फिर एक दूसरे का जन्मदिन यह दोनों हमेशा एक साथ दिखाई दिए हैं।

साल 2021 में ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर लॉन्च हुआ तब दोनों ने सबके सामने अपने प्यार को स्वीकारा और एक दूसरे से शादी करने के बाद को भी कबूला। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बनेंगे और उनकी शादी हल्दी, मेहंदी, कॉकटेल पार्टी जैसे कई फंक्शन के साथ होगी।

 

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

Shikha Sharma :शिखा, इसका मतलब होता है पहाड़ की चोटी लेकिन, अपने काम में मैं चोटी से लेकर एड़ी तक ज़ोर लगा देती हूं! बॉलीवुड फ़िल्में और गानें मेरी रगों में हैं! किशोर कुमार से लेकर बादशाह तक, म्युज़िक मेरी ज़िन्दगी है!