Quarantine Life: क्वारंटाइन में हैरी पॉटर बुक पढ़कर समय बिता रही है आलिया भट्ट, खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी

देशभर में इन दिनों कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से लॉकडाउन (Lockdown) जारी किया गया है। लॉकडाउन की वजह से आम लोगों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood celebs) भी अपने घरों में ही कैद है। हालही में आलिया भट्ट (Aliya Bhatt) ने भी अपने क्वारंटाइन से जुडी ऐसी चीज शेयर की है जिस पर इंडस्ट्री के अन्य सेलेब्स सहित फैंस भी कमैंट्स और लाइक्स की बौछार कर रहे है।

क्वारंटाइन में हैरी पॉटर बुक पढ़कर समय बिता रही है आलिया भट्ट

देशभर में इन दिनों कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से लॉकडाउन (Lockdown) जारी किया गया है। लॉकडाउन की वजह से आम लोगों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood celebs) भी अपने घरों में ही कैद है। इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया (Social media) के जरिए अपने फैंस का खूब मनोरंजन (Entertainment) कर रहे है। सेलेब्स अपने क्वारंटाइन पीरियड (Quarantine Period) की अपडेट ज्यादातर इंस्टाग्राम पर दे रहे है। हालही में आलिया भट्ट (Aliya Bhatt) ने भी अपने क्वारंटाइन से जुडी ऐसी चीज शेयर की है जिस पर इंडस्ट्री के अन्य सेलेब्स सहित फैंस भी कमैंट्स और लाइक्स की बौछार कर रहे है। जैसा की आपको बता दे, आलिया इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं है। अन्य सेलेब्स के मुकाबले आलिया की पोस्ट में लम्बे दिनों का गैप रख रही है।

आलिया ने कुछ समय पहले अपनी फिटनेस और हेयरकट को लेकर एक पोस्ट लिखी थी और अब आलिया जे. के रॉलिंग के मशहूर उपन्यास हैरी पॉटर को पढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। मालूम हो, हैरी पॉटर पर फिल्में भी बन चुकी हैं जो सुपरहिट साबित हुई हैं।

यह भी पढ़े: फिल्म आशिकी अभिनेता राहुल रॉय का इतने सालों बाद बॉलीवुड में कमबैक करना हो सकता है शानदार

आलिया ने हैरी पॉटर की किताब के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की और इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- मैजिक हमारे आस-पास ही है। हमें उसे बस महसूस करना है. या पढ़ना है। आलिया ने इसके अलावा एक और पोस्ट में बताया कि उन्हें कभी बचपन में हैरी पॉटर को पढ़ने का मौका नहीं मिल पाया लेकिन पिछले दो महीनों में उन्होंने इस उपन्यास को पढ़ा है और उन्हें ये काफी पसंद आया है। आलिया के इस पोस्ट पर रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी रिएक्ट कर उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़े: धर्मेंद्र ने शेयर किया टिड्डी अटैक का वीडियो, कहा- सावधान रहिए, हमने इसका सामना किया है

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे पहली बार रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इस सुपरनैचुरल फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही आलिया करण जौहर का मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट,अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, करीना कपूर खान और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: