मध्य प्रदेश की ठंड में कपकपाती हुई दिखीं आलिया भट्ट, कंलक की शूटिंग के लिए पहुंची चंदेरी

बॉलीवुड की मोस्ट टैलेन्टड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कंलक की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी के चलते वो सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ चंदेरी पहुंच गईं हैं। चंदेरी पहुंचने के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की एक हालिया तस्वीर सामने आई है।

ठंड से सिकुड़ती हुई नजर आ रहीं आलिया भट्ट।

बॉलीवुड की मोस्ट टैलेन्टड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कंलक की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी के चलते वो सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ चंदेरी पहुंच गईं हैं। चंदेरी पहुंचने के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की एक हालिया तस्वीर सामने आई है। इसमें वो ठंड से सिकुड़ती हुई नजर आ रहीं हैं। आलिया (Alia Bhatt) की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जोरो से वायरल हो रही है।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ चंदेरी पहुंची थी। इस फिल्म की शूटिंग के लिए आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अलग- अलग जगह जा रहीं हैं। इसी के चलते फिल्म कंलक की शूटिंग का अगला स्पॉट ललितपुर है। आलिया भट्ट की इस फिल्म शूटिंग का 72 वां दिन हैं। आलिया (Alia Bhatt) अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरीए अपने फैंस को शूटिंग के दिन की जानकारी देती रहती हैं। आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में वरूण धवन भी नजर आने वाले हैं।

बताते चलें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म रणवीर सिंह के साथ गिल्ली बॉय है। इसमें वो पहली बार रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती हुईं नजर आएंगी। गिल्ली बॉय का ट्रेलर कल लॉन्च होने वाला है। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के फैंस बेताब हैं। वहीं इस साल आलिया भट्ट के पास कई प्रोजेक्ट हैं। इसमें वो नजर आएंगी। गिल्ली बॉय के अलावा आलिया (Alia Bhatt) कंलक, ब्रह्मास्त्र और तख्त में इस साल सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेरेंगी।

वहीं इन दिनों आलिया भट्ट अपनी फिल्मों के अलावा रणबीर कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बनीं हुईं हैं। अभी हालही में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के परिवार के साथ न्यूयॉर्क में नये साल का जश्न मना कर लौटी हैं। आलिया की रणबीर कपूर की फैमली के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वेल आलिया भट्ट की इस तस्वीर के बारें में आपका क्या कहना है हमें नीचें कमेंट्स करके जरूर बताएं।

देखिए आलिया भट्ट का ये वीडियो…

आलिया भट्ट द्वारा शेयर की गई अपनी इंस्टा तस्वीरें और स्टोरी…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।