शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए Ranbir-Alia, गोद में उठाकर ले गए रणबीर, देखें वीडियो

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद ये जोड़ा पहली बार पब्लिक के सामने आया। बतौर पति-पत्नी फैन्स दोनों को साथ देख बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फोटोज और वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं।

Alia Bhatt Ranbir Kapoor First Public Appearance Photo: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद ये जोड़ा पहली बार पब्लिक के सामने आया। बतौर पति-पत्नी फैन्स दोनों को साथ देख बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फोटोज और वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं।

शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही मीडिया के सामने आए। रणबीर और आलिया ने मीडिया का अभिवादन स्वीकार किया और धन्यवाद दिया। आलिया भट्ट के लुक की बात करें तो उन्होंने गोल्डन व्हाइट कलर की साड़ी पहनमी है, जिसपर जरी का काम हुआ है। इसके साथ ही आलिया ने हैवी कुंदन जूलरी पहनी है। मिनिमल मेकअप के साथ बालों को खुला रखा है। सिर पर केप स्टोल रखा है।

दूल्हे राजा रणबीर कपूर के लुक की बात की जाए तो उन्होंने व्हाइट कलर की सिंपल शेरवानी पहनी है। इसके साथ गोल्डन मोजरी पहनी है। शेरवानी पर गोल्डन ही बटन्स हैं। इसके साथ आलिया भट्ट के कलीरे बेहद ही खास नजर आए। इनपर रणबीर कपूर का लकी नंबर 8 लिखा हुआ था।

मीडिया से मुलाकात के बाद रणबीर कपूर अपनी दुल्हनिया आलिया भट्ट को गोद में उठाकर लेकर गए। रणबीर और आलिया साथ में बेहद ही खुश और क्यूट नजर आए।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Marriage Photos: ‘दूल्हा’ रणबीर ने किया ‘दुल्हन’ आलिया को Kiss, सामने आई पहली तस्वीर

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.