अब रणबीर कपूर ने किया कबूल आलिया भट्ट है उनकी क्रश, कहीं…

आलिया भट्ट करना चाहती हैं रणबीर से शादी तो उनको भी आया प्यार

आलिया भट्ट करना चाहती हैं रणबीर से शादी तो उनको भी आया प्यार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही ब्रह्मास्त्र नाम की फिल्म में नज़र आने वाले है| हालाँकि इनकी फिल्म से ज्यादा इनकी नजदीकियां ख़बरों का हिस्सा बनी हुई है| ऐसे में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी एक दुसरे के बारे में ऐसे बयान दे रहे हैं जैसे कि वो खुद इन ख़बरों को हवा दे रहे हैं| अभी हाल में ही एक तरफ आलिया भट्ट ने कहा था उन्हें रणबीर कपूर पर क्रश है और वो उनसे शादी करना चाहती है|

वहीँ रणबीर कपूर ने भी अब बताया है कि आलिया भट्ट पर उनका बॉय क्रश है| आलिया भट्ट न सिर्फ अपनी फिल्म राजी को लेकर बल्कि रणबीर कपूर के साथ अफेयर को लेकर गॉसिप में है। शूटिंग के बाद रणबीर के साथ उन्हें कई बार डिनर पर स्पॉट किया गया । वहीँ सोनम के रिसेप्शन पर भी रणबीर के हाथों में हाथ डाल पहुंची आलिया। अब इस के बाद आलिया ने सभी के सवालों का जवाब दे दिया। अब फैंस को कंफर्म होने लगा कि उनका और रणबीर का अफेयर है। वैसे एक बार करण जौहर के चैट शो में एक बार आलिया ये बात मानी भी थी कि वे रणबीर से करती हैं प्यार। इतना ही नहीं, खबरे यह भी है कि, रॉकस्टार फिल्म के बाद से ही आलिया रणबीर से शादी करना चाहती हैं। अब एक इंटरव्यू में रणबीर के बारे में पूछे जाने पर आलिया हो गयी शर्म से लाल।

अपने रिलेशनशिप को आलिआ एक्सेप्ट भी नहीं क्या और नहीं ना कहा। आलिया भट्ट ने कहा कि मैं रणबीर के साथ रिलेशन की खबरों पर न तो मैं इंकार करती हूं और न कभी हां कहती हूं। रणबीर का नाम सुनने के बाद आल‍िया का चेहरा काफी लाल हो गया था। फिर आल‍िया बोल पड़ी कि मैं अब अपने रिलेशन पर बात नहीं करना चाहती।

जबकि उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन से नाम जोड़े जाने पर भी सवाल पूछे गए। इसपर भी आलिआ ने स्मार्ट तरीके से बात को टाल दिया। पिछले दिनों आल‍िया के जन्मदिन पर रणबीर की मां नीतू कपूर भी मौजूद थी। हाल ही में नीतू कपूर और आल‍िया के बीच सोशल मीड‍िया पर भी बढ़ती दोस्ती देखी गई। खबरों की मानें तो रणबीर के अब तक सभी रिलेशन पर नीतू कपूर कभी इतनी खुश नहीं नजर आईं हैं।

 

वैसे टॉक शो में आल‍िया से जब रणवीर स‍िंह के बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उनके साथ मेरा चल नहीं रहा इसल‍िए छपता भी नहीं है। वर्कफ्रंट पर भी अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में आल‍िया-रणबीर कपूर की जोड़ी पर्दे पर आने वाली है। दोनों स्टार्स का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कहीं ऐसा तो नहीं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप को कबूलने लगे हैं?

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।