रोमांटिक रात बीता कर आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने मिटाई दूरियां, इस होटल में आए नजर

फिल्म 'भारत' की शूटिंग पर आलिया भट्ट-रणबीर कपूर एक-दूसरे से रुसवा नजर आए थे। अभी खबर आ रही है कि आलिया-रणबीर ने मुंबई के एक होटल में बीते रात ठहरे थे।

कभी नाराजगी तो कभी रोमांस, शायद यही प्यार है। अभी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग पर आलिया भट्ट-रणबीर कपूर एक-दूसरे से रुसवा नजर आए थे। लेकिन उसके बाद ही दोनों के रोमांस की बात सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने मुंबई के एक होटल में बीते रात ठहरे थे। यहां पर उन्होंने एक हसीन लम्हा बिताया है। अपने ही शहर में होटल में रात बिताने का मतलब तो यही है कि आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के बीच की दूरी खत्म हो गई है। चलिए, अच्छा हुआ जो कि दो प्यार करने वालों के बीच की रुसवाईयां मिट गईं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने रविवार की रात एक होटल में बिताई है। मुंबई के पंच सितारा होटल में हसीन रात गुजारी। इस तरह रात गुजारने के बाद दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वैसे दीपिका-रणवीर की तरह आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की जोड़ी भी प्यारी मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि आलिया भट्ट-रणबीर कपूर एक-दूजे से बेहद प्यार करते हैं। इससे पहले दोनों न्यूयॉर्क में नजर आए थे। जब ऋषि कपूर इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे। वैसे दोनों ही हमेशा साथ-साथ नजर आते हैं। आलिया भट्ट तो रणबीर के घर अक्सर नजर आती रहती हैं।

‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट से तस्वीर
17 नवंबर को आलिया और रणबीर की एक फोटो सामने आई थी। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट से तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। रियल लाइफ में हमेशा खुश दिखने वाले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ऐसी पहली फोटो आई है जिसमें दोनों पास होकर भी गुमशुम दिखे थे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ये तस्वीर उनके फैन क्लब के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई थी। अब ये तो रणबीर ही बताएंगे कि वो ऐसा क्या फोन में कर रहे थे कि जिससे आलिया भट्ट नाराज बैठीं थीं। फिलहाल तो ये दूरियां खत्म हो गई हैं।

देखिए वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.