बढ़ते झगड़ों की वजह से हुआ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ब्रेकअप? सोर्स ने किया खुलासा

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच ब्रेकअप हो गया है जिसकी वजह है उनकी बढ़ते झगडे

आलिया और सिद्धार्थ ने किये अपने रास्ते अलग अलग

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने सार्वजनिक रूप से अपने रिलेशनशिप को स्वीकार तो नहीं किया है हालाँकि एक साथ सभी इवेंट पर जाते और अक्सर साथ नज़र दिखने की वजह से उनके रिलेशनशिप में होने की बात साफ़ है| दोनों अक्सर एक दुसरे के घर पर मिलने जाया करते हैं इतना ही नहीं बल्कि एक साथ छुट्टियाँ मनाते हुए भी नज़र आते है|

हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुल कर कुछ भी नहीं कहा है| लेकिन पिछले दो सालों में बहुत स्पष्ट था कि अलिया और सिद्धार्थ दोनों एक साथ थे और वे एक-दूसरे की कंपनी से बहुत प्यार करते थे। लेकिन अब, एक लोकप्रिय दैनिक के अनुसार, अलिया और सिद्धार्थ दोनों ने अगल होने का फैसला कर लिया है|

जी हां! ये एक चौका देने वाली बात है लेकिन जानिए इसपर सोर्स का क्या कहना है-

एक अंदरूनी सूत्र ने दैनिक को बताया, “सिद्धार्थ और आलिया अलग हो गए हैं, और पिछले उदाहरणों के विपरीत, इस बार, यह स्थायी लगता है। वे फिर से एक साथ वापस नहीं आएंगे।”

अंदरूनी सूत्र ने आगे कहा, “आलिया और सिड एक दूसरे को अवॉयड कर रहे हैं और अब भी बात नहीं कर रहे| शायद समय के साथ, वे वापस दोस्त बन जाएंगे, लेकिन अब वे एक-दूसरे से दूरी बना रहे हैं। हाल के दिनों में दोनों में बहुत सारे झगड़े हुए हैं। उन्होंने फैसला किया कि उनका रिश्ता काम नहीं कर रहा और इसे समाप्त करना बेहतर था। ”

हालांकि किसी को भी उनके ब्रेकअप की वजह पता नहीं है| उनके रिश्ते के टूटने का जिम्मेदार किसी तीसरे इंसान को माने जाने की खबर है| सिद्धार्थ के एक जेंटलमैन के सह-अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ आलिया भट्ट का समीकरण इस बात की वजह लगती हुयी नज़र आ रही है| लेकिन गौर करें तो पिव्हली बार भी जब ये कपल अलग हुआ था तो मुद्दों के बावजूद भी दोनों साथ आ गए थेय| हालाँकि इस बार क्या होगा ये बात तो समय के साथ ही पता चल पायेगी|

क्या आप आलिया उअर सिद्धार्थ को साथ देखना पसंद करेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

View Comments (2)