दुख की घड़ी में कपूर फैमली के साथ खड़ी दिखीं आलिया भट्ट, आरके को करती रहीं कॉल

रणबीर कपूर को अपनी दादी कृष्णा राज कपूर के सबसे करीब माने जाते थे लेकिन...

बॉलीवुड जगत के शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज का निधन सोमवार सुबह मुंबई के अस्पताल में हो गया। कृष्णा राज कपूर के अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे चेम्बूर में मौजूद कपूर परिवार के बंगले पर पहुंचे। वहीं, फिल्ममेकर करण जौहर के साथ आयन मुखर्जी और आलिया भट्ट भी रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर को आखिरी विदाई देने के लिए वहां पहुंचे थे। वहां आलिया भट्ट को रणबीर कपूर को कॉल करते हुए देखा गया। ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया रणबीर को वीडियो कॉल करके उन्हें उनकी दादी के अंतिम दर्शन कराना चाहती थीं। रणबीर कपूर इस वक्त देश से बाहर हैं, वहीं उनके पिता ऋषि कपूर इलाज कराने अमेरिका गए हुए हैं।

ऋषि कपूर, उनकी पत्नी नीतू सिंह और बेटे रणबीर कपूर देश से बाहर होने के चलते कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। रणबीर कपूर को अपनी दादी के सबसे ज्यादा करीब माना जाता था, लेकिन उनकी अंतिम वक्त में वह उनके साथ नहीं रह पाए। लेकिन ऐसे वक्त में आलिया भट्ट ने उनका साथ दिया। आलिया भट्ट ने मोबाइल के जरिए उन्हें अंतिम दर्शन करवाने की पूरी कोशिश की थी, हालांकि वो उसमें सफल नहीं हो सकीं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आलिया भट्ट रणबीर कपूर की दादी के अंतिम संस्कार में आखिरी वक्त तक मौजूद रही। इतना ही नहीं उन्होंने इस पल में रणबीर कपूर की बहन रिधिमा कपूर के साथ रहना ही सही समझा।

बताते चले कि ऋषि कपूर इलाज कराने अमेरिका गए हुए हैं। ये जानकारी उन्होंने 29 सितम्बर को खुद ट्वीट के जरीए अपने फैंस से साझा किया था। उन्होंने लिखा था, ‘मैं सारे काम से छुट्टी लेकर कुछ दिनों के लिए अमेरिका जा रहा हूं। अमेरिका में मेडिकल ट्रीटमेंट कराऊंगा। लेकिन आशा करता हूं कि मेरे चाहने वाले ज्यादा चिंतित ना हों। 45 साल से ज्यादा हो गए मुझे काम करते हुए। आपके प्यार और शुभकानाओं के साथ मैं जल्द ही वापस लौट आऊंगा।’

बताते  चलें कि पिछले दिनों पेरिस में ऋषि कपूर ने अपना जन्मदिन मनाया था, जिसमें उनकी मां कृष्णा राज कपूर भी नजर आईं थी। अब देखने वाली बात ये है कि इस दुख भरी घड़ी में क्या ऋषि कपूर अमेरिका से वापस अपने घर आएंगे।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।