सलमान खान को मिली ढेरों बधाइयां, इन सितारों ने किया बर्थडे पर ऐसा कुछ

बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सलमान खान के जन्मदिन पर दी ऐसी बधाइयां

आज सलमान खान दो तरह की खुशियां मना रहे है। जहा एक तरफ है टाइगर ज़िंदा है की सक्सेस वही  दूसरी तरफ उनका जन्मदिन। इन सबके बिच बॉलीवुड के कई हस्तियों ने सलमान खान को खुश और सफल साल की शुभेच्छाएं दी है। बता दे कि , इस वक्त सलमान खान अपने पनवेल स्तिथ फार्महाउस में अपना जन्मदिन मना रहे है। इस पार्टी में उनके करीबी दोस्त और सहयोगी मौजूद है। बता दें सलमान का जन्मदिन मनाने के लिए सलमान के पूरी फैमिली के अलावा संगीता बिजलानी, यूलिया वंतूर, कटरीना कैफ, मौनी रॉय, डेज़ी शाह, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील शेट्टी, साजिद नाडियाडवाला, अनिल कपूर, बॉबी देओल जैसे बड़े चेहरे इस खास मौके पर शरीक हुए. इनके अलावा बाबा आज़मी, प्रफुल पटेल और क्रिकेट जगत से महेंद्र सिंह धोनी आधी रात को सलमान के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। जबकि सलमान खान ने अपने बर्थडे पर फैंस के लिए एक खास योजना बनाई है। उन्होंने बीइंग ह्यूमन  के कपडे आभूषणों पर छूट देने का फैसला किया है। अब सलमान खान के फैंस के लिए इससे अच्छा रिटन गिफ्ट क्या हो सकता है। बता दे कि , सलमान खान को बॉलीवुड स्टार्स और हस्तियों ने ट्वविटर पर ट्वीट पर बधाईया दी है।

आपको बता दें कि सलमान-कटरीना की जोड़ी इस फिल्‍म में पूरे 5 सालों बाद साथ नजर आ रही है। फिल्म रिलीज के साथ ही तमाम रिकॉड तोड़ते हुए अब तक 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। बता दे कि, सलमान-कटरीना साल 2012 में आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ में आखिरी बार साथ नजर आए थे और इस फिल्म से एक बार फिर फैंस को जोया और टाइगर को साथ देखने का मौका मिल रहा है। जाहिर है दोनों के फैंस इस मौके को गवाना नहीं चाहते। हाल ही में आई सलमान कटरीना के क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीर दोनों के प्यार की गवाह है। टाइगर जिंदा है का निर्देशन अली अब्बास जाफर ने किया है। जानकारी के मुताबिक, टाइगर जिंदा है 2014 में आईएसआईएस द्वारा भारतीय नर्सों के अपहरण पर आधारित है। यह फिल्म एक साल 2012 में आई फिल्म एक था टाइगर का सीक्वल है।

 

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.