अमाला पॉल के डायरेक्टर पति ने रचाई दूसरी शादी, इस डॉक्टर संग लिए सात फेरे

साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) के एक्स पति और डायरेक्टर ए एल विजय (A L Vijay Marriage) ने कल चेन्नई में आर ऐश्वर्या से शादी की। ऐश्वर्या पेशे से एक डॉक्टर हैं। ये शादी काफी प्राइवेट रही और इसमें सिर्फ करीबी शामिल हुए।

ए एल विजय ने चेन्नई में कल दूसरी शादी की (फोटो:ट्विटर)

साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) के एक्स पति और डायरेक्टर ए एल विजय (A L Vijay Marriage) ने कल चेन्नई में आर ऐश्वर्या से शादी की। उनकी ये सेरेमनी काफी प्राइवेट थी जिसमें सिर्फ करीबी शामिल हुए थे। कुछ वक्त पहले इन दोनों की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर नजर आईं जिसमें जोड़े के साथ दूल्हे के घरवाले भी नजर आ रहे हैं। इसमें ये दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिख रहे हैं।

ए एल विजय  (A L Vijay) की ये शादी जुलाई से ही सुर्खियों में थी। कुछ वक्त पहले अपनी इस शादी की जानकारी देते हुए डायरेक्टर ने एक प्रेस नोट में बताया था कि वो इस शादी को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने उस वक्त ही ये साफ कर दिया था कि उनकी ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जोकि जुलाई 2019 में होगी। उन्होंने बताया था कि ये अरेंज मैरेज है। आपको बता दें कि उनकी पत्नी आर ऐश्वर्या पेशे से एक डॉक्टर हैं।

हालांकि, इस शादी पर उनकी एक्स वाइफ अमाला पॉल (Amala Paul Movies) का अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। बताते चलें कि ए एल विजय और अमाला पॉल की शादी 2014 में हुई थी, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और ये दोनों फरवरी 2017 अलग हो गए। अमाला पॉल तमिल के अलावा तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अमाला पहले भी कई फिल्मों में अपने किरदार को लेकर विवादों में रह चुकी हैं।

कुछ वक्त पहले ही अमाला पॉल फिल्म अदाई में नजर आईं थी। इसमें वो अपने रोल को लेकर काफी विवादों में भी रही थीं। दरअसल इस फिल्म में उन्होंने एक रेप पीड़िता का किरदार निभाया है और स्क्रिप्ट की डिमांड पर उन्हें एक न्यूड सीन भी देना पड़ा। फिल्म के टीजर में उनके न्यूड सीन की कुछ झलकियां थीं। इस सीन को लेकर काफी विवाद हुए थे।

यहां देखिए फिल्म अदाई का टीजर…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।