ईशा अंबानी के संगीत में बियोंसे ने दी शानदार परफॉर्मेंस, फीस के तौर पर लिए 15 करोड़

ईशा की संगीत में उनकी फेवरेट सिंगर बियोंसे ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए। ये पहली बार है जब हॉलीवुड सिंगर बियोंसे ने किसी इंडियन वेंडिग में अपनी परफॉर्मेंस दी। शादी में बियोंसे की परफॉरंमेंस से सभी लोगों मोहित हो गए।

ईशा की संगीत में उनकी फेवरेट सिंगर बियोंसे (Beyonce) ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की जोरों शोरों से तैयारिया चल रहीं हैं। ईशा की संगीत में उनकी फेवरेट सिंगर बियोंसे ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए। ये पहली बार है जब हॉलीवुड सिंगर बियोंसे ने किसी इंडियन वेंडिग में अपनी परफॉर्मेंस दी। शादी में बियोंसे की परफॉर्मेंस से सभी लोग मोहित हो गए। वहीं बियोंसे आज भारत से वापसी के दौरान सुबह जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई।

हॉलीवुड सिंगर बियोंसे ने इस शो के लिए 15 करोड़ की फीस ली है। वो अपनी 60 लोगों की टीम के साथ इंडिया आईं हैं। वहीं बियोंसे की परफॉर्मेंस से बॉलीवुड के सितारें थिरकने पर मजबूर हो गए। बियोंसे का सिर्फ संगीत ही नहीं उनकी खूबसूरती और स्टाइल की पूरी दुनिया दीवानी है। 2008 में बियोंसे की खूबसूरती को लेकर ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में नया शब्द बूटिलिशय जोड़ा। ये एक स्लैंग शब्द था।

जो सेक्सुअली एट्रेक्टिव यानी अपने आकर्षक अंगों के कारण खूबसूरत दिखने वाली महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा। बूटी और डिलिशियस शब्दों को मिलाकर यह शब्द ईजाद किया गया। तीन बच्चों की मां होने के बावजूद पीपल और टाइम मैग्जीन ने बियोंसे को दुनिया ने सबसे खूबसूरत महिला और श्रेष्ठतम गायक के रूप में चुना।

बियांसे अमेरिका की सबसे मशहूर गायिका हैं। इनकी आवाज में जितना जादू है उतना ही ये हॉट और सेक्सी भी मानी जाती हैं। बताते चलें कि बियोंसे ने 2008 में अमेरिकन रैपर और संगीतकार जे जेड से बहुत साधारण और सादगी से सिर्फ घर के सदस्यों के मौजूदगी में शादी की। 2017 के ग्रैमी अवॉर्ड के लिए बेयोंसे का नाम चुना गया है। बेयोंसे ग्रैमी अवार्ड के लिए सबसे ज्यादा बार नामंकित की जाने वाली महिला है।

अगर इनके सोशल मीडिया अकाउंट को गौर से देखें तो वहां सारी बातें दिख जाती हैं। शायद इसलिए इनके चाहने वालों की संख्या हर देश में है। सिंगर बियोंसे की परफॉर्मेंस से देसी और विदेसी मेहमानों ने जमकर महफिल का मजा लिया। ईशा की संगीत में बियोंसे ने जहां हिंदी गाने क्रेजी किया रे में थिरकी, वहीं इस फंक्शन में बियोंसे ने  अबु जानी-संदीप खोसला की डिजाइन की हुई लाल और सुनहरे रंग की ड्रेस पहन रखी थी। वहीं वो रेड कलर की  वेस्टर्न लुक में भी एक देसी तड़का दिया था। ये देसी टच उन्होंने माथे पर पहने मांग टीके से हासिल किया था।

देखिए सिंगर बियोंसे का शानदार परफॉर्मेंस…

हालांकि सिंगर बियोंसे ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से अब भारत से वापसी कर ली है। बियोंसे को जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके चेहरे पर स्माइल थी। बियोंसे ने इस दौरान ग्रे कलर की हुडी पहन रखीं थी। जब वो कैमरे में कैद हुई तो मुस्कुरा रहीं थी।

देखिए  वापस जाते हुए जोधपुर एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में नजर आई  बियोंसे…

बियोंसे ने अपना चेहरा अपने हुड से छुपा रखा है…

बताते चलें कि मुकेश-नीता अंबानी ने बेटी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शादी करके सबके होश उड़ा दिए हैं। अन्नसेवा, महाआरती से लेकर संगीत कार्यक्रम तक सभी शानदार तरीरे से आयोजित किए गए थे। उदयपुर के पिछोला झील के किनारे श्रीनाथ भगवान की महाआरती का आयोजन शनिवार को किया गया। इसके बाद संगीत का आयोजन किया गया था।वहां पर ईशा और आनंद शाहरुख खान की हिट फिल्म कभी अलविदा ना कहना के गाने मितवा… और जब तक है जान… इन दो गानों पर जमकर नाचते दिख रहे हैं। जितना प्यारा गाना है वैसे ही दोनों नाचते दिख रहे हैं। इनका डांस आपका दिल जीत लेगा।

देखिए ये वीडियो…

देखिए ईशा की संगीत की शाम को बियोंसे ने कैसे किया रंगीन…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।