Amitabh Bacchan:अमिताभ बच्चन ने दिव्यांका त्रिपाठी को कहा जो भरोसा करता है उस पर भरोसा करना, Video हुआ वायरल

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ वाले वीडियो को शेयर कर फैन्स से कैप्शन की भी डिमांड की है। इस वीडियो को शेयर किए हुए एक घंटा भी नहीं हुआ है और इसे एक लाख 37 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते दिख रहे हैं कि जो भरोसा करता है उस पर भरोसा करना। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

अमिताभ बच्चन और दिव्यांका त्रिपाठी फोटो ( इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। वीडियो में बिग-बी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का दुप्पटा पकड़ के ले जाते नजर आरहे है।

इस वीडियो को एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। यहाँ देखे वीडियो :

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ वाले वीडियो को शेयर कर फैन्स से कैप्शन की भी डिमांड की है। इस वीडियो को शेयर किए हुए एक घंटा भी नहीं हुआ है और इसे एक लाख 37 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते दिख रहे हैं कि जो भरोसा करता है उस पर भरोसा करना। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जल्द ही चार फिल्मों के जरिए एक बार बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। बिगबी की इस फिल्म के लिस्ट में शामिल है ‘चेहरे’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘झुंड’ और ‘गुलाबो-सिताबो’

फिल्म ‘चेहरे’ में अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के साथ लीड रोल में नजर आने वाले है, ‘ब्रह्मास्त्र’ में बिगबी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे। वहीं गुलाबो-सिताबो में बिगबी बॉलीवुड के दमदार एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ दिखाई देंगे।

दिव्यांका त्रिपाठी को बिग-बी के साथ इस वीडियो में देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है की जल्द ही एक्ट्रेस बॉलीवुड की फिल्मो में भी अपनी एक्टिंग से धमाल मचा सकती है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: