आराध्या को जन्मदिन पर कुछ इस अंदाज में विश करते नजर आएं अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी का जन्म 16 नवंबर, 2011 को मुंबई में हुआ था...

एक्टेर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी का जन्म 16 नवंबर, 2011 को मुंबई में हुआ था। आज आराध्या अपना सातव जन्मदिन मना रही हैं। अपनी लाडली पोती आराध्या बच्चन के इस खास मौके पर महानायक अमिताभ बच्चन ने दुआएं दी हैं। अमिताभ ने बहुत ही भावुक संदेश में आराध्या को हमेशा खुश रहने और र्गव से जीने की दुआएं दी हैं।

अमिताभ (76) ने अपने ब्लॉग पर आराध्या की कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा मैं नन्ही परी के जन्मदिन की संध्या पर उसे ढेरों शुभकामनाएं और आशीष देता हूं कि उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो। आराध्या बच्चन, हमारे घर में बेटी का आशीर्वाद है।’ इसके साथ ही पिता अभिषेक बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आराध्या और ऐश्वर्य के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए कहा कि वह परिवार की खुशी और गर्व है। इसके साथ ही अभिषेक ने आराध्या को उनके जीवन में लाने के लिए ऐश्वर्या का भी शुक्रिया कहा कि ऐसे मौके पर मां को भी बढ़वा देना चाहिए।

इसके साथ अभिषेक बच्चन ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘नन्ही राजकुमारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं आप हमारे परिवार की गर्व और खुशी हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि तुम सदा मुस्कुराते रहो और तुम्हारी मासूमियत और प्यार सदा बरकरार रहे। मैं तुम्हें दिल से चाहता हूं।’अभिषेक और ऐश्वर्य वर्ष 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने 2011 में अपनी पहली बेटी को जन्म दिया, जिसे प्रशंसक ‘बेटी बी’ कहते हैं।

वहीं, आराध्या बच्चन अक्सर अपनी यम्मी-मम्मी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ कई इवेंट में भी नजर आ चुकी हैं। दोनों मां-बेटी की जोड़ी पूरी महफिल लुटने का काम कर देता है। फैशन वीकेंड इंटरनेशनल 2018 के दौरान मनीष मल्होत्रा के लिए ऐश्वर्या राय ने सफेद और लाल रंग की एक प्यारी सी ड्रेस पहनी हुई थी। उस ड्रेस में ऐश्वर्या राय की सुंदरता का कोई जवाब नहीं था। वह अपनी आदाओं से रैंप पर वॉक करती हुई नजर आईं और इस दौरान उनका साथ उनकी प्यारी सी बेटे आराध्या ने दिया। आराध्या ने भी वैसी ही ड्रेस पहनी हुई थी जिसे थोड़ा अलग तरीके से डिजाइन किया गया था।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।