Amitabh Bachchan की लाड़ली Navya Nanda इन दिनों जापान में वेकेशन कर रही एन्जॉय, शेयर की फोटोज …

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की लाड़ली पोती नव्या नंदा (Navya Nanda) इन दिनों देश के बाहर में छुटियाँ मना रही हैं। सक्सेसफुल बिज़नेस वीमेन नव्या नंदा (Navya Nanda) जापान में मौज मस्ती करती नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। हरे भरे वातावरण का आनंद ले रही नव्या (Navya Nanda) इन तस्वीरों में बेहद प्यारी लग रही हैं। नव्या (Navya Nanda) ने वहां का ट्रेडिशनल ड्रेस भी टॉय किया जोकि उनपर काफी अच्छा भी लग रहा हैं। साथ ही वो देशी खाने का भी लुफ्त उठाती नजर आई। नव्या (Navya Nanda) ने जापानी शहर क्योटो में अपना बिताते हुए फोटोज और वीडियो शेयर किया हैं।

शेयर की तस्वीर :

नव्या नंदा (Navya Nanda) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी और वहां के वातावरण की तस्वीर शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में नव्या (Navya Nanda) ब्लू जींस और जापान की ट्रेडिशनल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। साथ ही नव्या (Navya Nanda) ने देसी खाने की तस्वीर भी शेयर की जिसमें वो इसका पूरा लुत्फ उठा रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में उन्होंने वहां के शहर की खूबसूरती को कैमरे में कैद की और तस्वीर को साझा किया हैं। तस्वीर शेयर करते हुए नव्या (Navya Nanda) ने कैप्शन में लिखा कि, “ए संडे इन क्योटो”। आपको बता दे, हाल ही में नव्या (Navya Nanda) और सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ डेट करने की खबरे सामने आ रहे थी। हालांकि अभी दोनों की तरफ से ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई हैं।

https://www.instagram.com/p/CesqZ0hO-O0/?utm_source=ig_web_copy_link

कौन हैं नव्या :

आपको बता दें, की नव्या नवेली नंदा (Navya Nanda) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी हैं। अगस्त्य नंदा की बहन हैं नव्या नवेली नंदा (Navya Nanda) जोकि जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में सुहाना खान और खुसी कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। वही नव्या (Navya Nanda) अपने प्रोजेक्ट नवेली की फाउंडर हैं और आरा हेल्थ की को-ओनर हैं।

 

Disha Patani के बर्थडे पर Tiger Shroff की माँ ने दिया ये प्यारा नाम, शेयर किया ये मैसेज !

 

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

 

Shikha Trivedi :हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.