अमिताभ बच्चन ने तोड़ी 36 साल पुरानी परंपरा, इस वजह से नहीं हुए ‘संडे दर्शन’ में शामिल

अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस से पिछले 36 साल से जुहु वाले वाले घर पर मिलते आ रहे हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए कहा कि वह दर्द में है लेकिन उनके फैंस को परेशान होने की जरुरत नहीं है।

अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर हफ्ते रविवार को होने वाले मीट में अपने फैंस से नहीं मिले, क्योंकि उनकी तबीयत खराब थी। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन अपने फैंस से हर हफ्ते अपने घर के बाहर जलसा करते हैं यानी लोगों से मिलते हैं। वह ऐसा पिछले 36 सालों से कर रहे हैं, जोकि एक परंपरा बन गई है। लेकिन इस बार वह फैंस से नहीं मिले। उन्होंने फैंस से मिलने की जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए दी।

अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस से पिछले 36 साल से जुहु वाले वाले घर पर मिलते आ रहे हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए कहा कि वह दर्द में है लेकिन उनके फैंस को परेशान होने की जरुरत नहीं है। उन्होंने लिखा,’वह आज(रविवार दर्शन) मिल नहीं मिल पाएंगे। वह बिस्तर पर हैं और उन्हें दर्द है… कोई घबराने वाली बात नहीं है, लेकिन बाहर निकलना मुश्किल है।’

शेयर की फैंस से मिलते हुए तस्वीरें

अमिताभ बच्चन ने दो हफ्ते पहले रविवार को इस जलसे के दो फोटो अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया था। इन फोटो में अमिताभ बच्चन अपने फैंस से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘प्रेम के ईस सैलाब को न रोको प्रिय चाहने वालो ; सदा ऋणी रहना इसपर सौभाग्य मेरा , उम्र भर चाहे कितना भी डालो !!’

फिल्म बदला में आए नजर

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म बदला में दिखाई दिए थे। इस डार्क थ्रिलर मूवी में तापसी पन्नू उनके साथ लीड रोल में थी। फिल्म की कहानी लोगों को प्रभावित किया। इस फिल्म को शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू दूसरी बार काम किया है।

क्या हैं बच्चन परिवार के 15 गहरे राज? देखिए वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।