VIDEO: भोजपुरी की नंबर 1 एक्ट्रेस ऐसे बनी आम्रपाली दूबे, एक गाने से बदली किस्मत

आम्रपाली दुबे, गोरखपुर के गलियों की गोरी जो चली थी डॉक्टर बनने और अब दिलों पर राज कर रही है।आम्रपाली अब भोजपुरी की नंबर वन एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

आम्रपाली दुबे, गोरखपुर के गलियों की गोरी जो चली थी डॉक्टर बनने और अब दिलों पर राज कर रही है। बहुतो को खुशहाल कुछ को बेहाल कर रही हैं। कहानी है आम्रपाली (Amrapali Dubey) की जो अब भोजपुरी की नंबर वन बन चुकी हैं। आम्रपाली दुबे और आम्रपाली एक्सप्रेस दोनों नाम यूपी-बिहार के लोग जानते हैं। सच बताऊं तो आम्रपाली दुबे एक रफ्तार का नाम है, चलती-फिरती आग का नाम है। आम्रपाली एक्सप्रेस की तरह ही आम्रपाली दुबे सबसे कम समय में भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस बन गई हैं।

इनकी रफ्तार के आगे सब धुआं-धुआं हो गए हैं। बस इतना ही नहीं कमाई के मामले में रानी चटर्जी, हिंदी फिल्म करने वाली मोनालिसा, अक्षरा सिंह की जवानी का अचार पड़ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि रानी चटर्जी, मोनालिसा जैसी एक्ट्रेस एक समय पर सबको पानी-पानी कर देती थीं लेकिन कमाई और वाहवाही तो आम्रपाली लूट रही हैं। सबके सब पीछे छूट गए हैं और आम्रपाली अपनी रफ्तार में चलती जा रही हैं। इनकी पहली फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ और इसके गाने धमाल मचाए। इसके बाद पवन सिंह का गाना ‘रात दिया बुता के पिया क्या-क्या किया…’ ने इनकी किस्मत बदल दी।

वीडियो में देखें पूरी कहानी

निरहुआ ने बनाया हिट

दरअसल, निरहुआ के साथ इनकी जोड़ी ने खूब कमाल किया। अब निरहुआ जिसको एक बार नचा दिए वो तो फिर नॉन स्टॉप नाचते रहता है। वैसे निरहुआ का एक पॉपुलर गाना है- ‘निरहुआ सटल रहे…’। इसलिए निरहू जिससे सटते हैं फिर हटते नहीं हैं। आम्रपाली दुबे की कमर और उमड़ती जवानी की कसक ने भोजपुरी सिनेमा को बहुत कुछ दिया है। आगे अभी बहुत कुछ देती रहेंगी। क्योंकि ये पहली ऐसी हिरोईन बन गई हैं जिसको 7-9 लाख रुपए एक मूवी के लिए मिल रहे हैं।

यूपी-बिहार में टॉप

अभी तो ये टॉप लेवल पर चल रही हैं यानी जिला टॉप नहीं पूरा यूपी-बिहार में टॉप। केवल कमाई में नहीं इंटरनेट पर भी धूम मचा रही हैं। ऐसा कहा जाता है कि अच्छे नींद के लिए लोग इनके वीडियो को देखकर सोते हैं। अब लोग हैं ऐसे हॉट अवतरा को देखेंगे तो कुछ तो असर होगा ही। खबर तो यह भी है कि इनको एक बार आठ फिल्मों का ऑफर मिला है।

डॉक्टर बनने चली थी

खैर ये बातें तो ट्रेंड कर रही हैं। लेकिन उस आम्रपाली को जानिए जो डॉक्टर बनने चली थी। अगर बन जाती तो फिर क्या होता। लेकिन होता वही है जो मंजूर-ए-खुदा होता है। और वही हुआ भी। पापा इनको डॉक्टरनी बनाना चाहते थे लेकिन पढ़ाई में इनका मन कम मॉडलिंग में ज्यादा लगता था। इसके बाद अपने दादा के साथ मुंबई शिफ्ट हो गईं। वहां पर भावन कॉलेज से पढ़ाई की। यहां आने के बाद खूब मेहनत कीं। वहां आम्रपाली दुबे को सीरियल ‘सात फेरे’ के लिए लिया गया। इसके बाद सीरियल रहना है तेरी ‘पलकों की छांव में’, ‘मेरा नाम करेगी रोशन’, ‘हॉन्टेड नाइट्स’ में भी काम किया। यहां से इनका फिल्मी करियर शुरू हो गया।

गोरखपुर की गर्ल

गोरखपुर की गर्ल बॉम्बे के सपनों की दुनिया में काम करने लगी थी। इसके बाद 2014 में आम्रपाली ने निरहुआ हिंदुस्तानी के साथ भोजपुरी पर्दे पर गरदा मचा दिया। वैसे निरहुआ के साथ इनकी सबसे ज्यादा भोजपुरी फिल्में हैं। सबसे कम समय में आकर जलवा बिखेरने और पैसे बटोरने में आम्रपाली का टक्कर फिलहाल तो कोई नहीं दे रही हैं। भईया, ये तो चार साल में ऐसा कर दी हैं। आगे देखिए होता है क्या। ये आम्रपाली है- आग लगाएगी आग…. जरा बचके रहिएगा।

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.