Yeh Saali Aashiqui Trailer: अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, 22 नवंबर को सुलझेगा रहस्य

अमरीश पुरी (Amrish Puri) के पोते वर्धन पुरी (Vardhan Puri) और शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi) की डेब्यू फिल्म ये साली आशिकी (Yeh Saali Aashiqui Trailer) का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है।

वर्धन पुरी और शिवालिका ओबेरॉय। (फोटो- ट्विटर)

अमरीश पुरी (Amrish Puri) के पोते वर्धन पुरी (Vardhan Puri) की डेब्यू फिल्म ये साली आशिकी (Yeh Saali Aashiqui Trailer) का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi) भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज हो रही है।

‘ये साली आशिकी’ एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है। अपनी पहली ही फिल्म से वर्धन पुरी और शिवालिका ओबेरॉय आपका दिल जीत सकते हैं। दोनों ने अपने अभिनय के कौशल का शानदार परिचय दिया है। फिल्म में रुसलान मुमताज भी अहम किरदार में हैं। अगर आपने साल 2017 में रिलीज हुई अक्षय खन्ना, सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म इत्तेफाक देखी है, तो कुछ हद तक ‘ये साली आशिकी’ का ट्रेलर आपको उस फिल्म की याद दिलाएगा।

देखिए, ये साली आशिकी फिल्म का ट्रेलर…

ये साली आशिकी फिल्म का निर्देशन चिराग रुपरेल ने किया है। जयंतीलाल गड़ा और राजीव अमरीश पुरी इसके निर्माता हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही शिवालिका ओबेरॉय भी फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह फिल्म प्रोड्यूसर महावीर ओबेरॉय की पोती हैं। वर्धन पुरी ने एक इंटरव्यू में अपने दादा अमरीश पुरी को याद करते हुए कहा था कि उनके दादा चाहते थे कि वह एक्टर बनें। वह अपने दादा का सपना पूरा कर रहे हैं।

वर्धन पुरी ने कैमरे के पीछे भी किया है काम

बताते चलें कि वर्धन पुरी फिल्मों में आने से पहले कैमरे के पीछे भी काफी काम कर चुके हैं। वर्धन ने ‘इशकजादे’, ‘दावत-ए-इश्क’ और ‘शुद्ध देसी रोमांस’ फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। उनकी पहली फिल्म ये साली आशिकी का ट्रेलर बॉलीवुड सितारों को भी खूब पसंद आ रहा है। सेलेब्स ट्रेलर को ट्वीट कर वर्धन और शिवालिका ओबेरॉय को फिल्म के सफल होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अमरीश पुरी जैसा खलनायक और कहां? उनकी ये टॉप 10 फिल्में नहीं देखीं तो क्या देखा

वर्धन पुरी की जुबानी, अमरीश पुरी के अनसुने किस्से, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।